2 ट्रकों के बीच हुई भीषण टक्कर,आग की चपेट में आने से जिंदा जला ड्राइवर

News Saga Desk

पटना। पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र में मसाढ़ी गांव के पास 2 ट्रकों के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई। इस घटना में एक ड्राइवर की जिंदा जलने से मौत हो गई। दूसरे ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। एक ट्रक में सीमेंट और दूसरे फल लदा था। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक एक ड्राइवर की मौत हो चुकी थी। अभी तक मृतक की पहचान नहीं सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

गौरीचक थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि दोनों गाड़ियों के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई है। आग लगने के बाद एक ड्राइवर अंदर ही फंसा रह गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More