पटना पहुंचे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीट बंटवारे पर हो सकती है अहम चर्चा

News Saga Desk

पटना।  बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक नेताओं का दौरा लगातार जारी है। इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बिहार दौरे पर पहुंचे है। यहाँ वे चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे हैं। इसके साथ ही वे बीजेपी कोर कमेटी के साथ एक महत्वपूर्ण रणनीति बैठक करने वाले हैं।  ऐसा माना जा रहा है कि जेपी नड्डा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलेंगे और सीट बंटवारे पर चर्चा करेंगे। दरअसल चर्चाएं ऐसी आ रही है कि गठबंधन के घटक सीट बंटवारे को लेकर संतुष्ट नहीं है. और इसी को लेकर आज चर्चा हो सकती है। 

इसके बाद वहाँ से सीधा सारण जिला पहुंचेंगे, जहां वे एक अस्पताल के भूमि पूजन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वहीं बता दें कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी भी बिहार दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे बिहार के लोगों की कई परियाजनों की सौगात देंगे। वहीं पूर्णिया एयरपोर्ट का भी उद्घाटन करेंगे। 
 


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More