रामगढ़ में दिनदहाड़े फायरिंग, रेलवे साइडिंग के संचालक को बनाया गया निशाना 

News Saga Desk

रामगढ़।  रामगढ़ जिले के भुरकुंडा रेलवे साइडिंग में गुरुवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना भदानीनगर थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। रेलवे साइडिंग के संचालक भोला यादव को निशाना बनाकर 2 बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। गनीमत रही कि भोला यादव बाल-बाल बच गए। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। 

सूचना मिलते ही पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी, इंस्पेक्टर और आसपास के थानों की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। इस दौरान घटनास्थल से बरामद कारतूसों की गिनती की गयी। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच शुरू कर दी है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि 2 युवक बाइक से आए और अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गोलियों की आवाज सुनकर वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान अफरातफरी का माहौल बन गया। 

भोला यादव ने बताया, ”हम ऑफिस के बाहर बैठे काम कर रहे थे तभी अचानक 2 युवक आए और गोलियां चलाने लगे। हमें कुछ समझ में नहीं आया और हम भाग गए। ये किसने और क्यों किया, इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन कर्मचारी काफी डरे हुए हैं।” पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी ने बताया, “5 से 6 राउंड फायरिंग की बात सामने आ रही है। मामले की जांच जारी है। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्दी ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।” 


Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More