बंधु तिर्की ने पेसा कानून संशोधन को लेकर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को दिए सुझाव

News Saga Desk

रांची। कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने आज ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मुलाकात की। इस दौरान बंधु तिर्की ने पेसा कानून को लेकर तैयार प्रारूप में आवश्यक संशोधन से संबंधित सुझावों का दस्तावेज सौंपा।

पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि झारखंड जैसे प्रदेश के लिए पेसा कानून अत्यंत महत्वपूर्ण है, और इसे प्रभावशाली तरीके से लागू करना जरूरी है। उन्होंने पंचायती राज विभाग के बेहतर प्रयासों की सराहना की और इस प्रयास को सफल बनाने के लिए कुछ जरूरी सुझाव दिए। तिर्की ने कहा कि ये सुझाव ग्राम सभा की मजबूती, गांव के विकास और राज्य की परंपरा एवं संस्कृति को संरक्षित रखने के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं।


Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More