कैशियर संतोष ने 7 करोड़ रुपए एफडी और म्यूचुअल फंड में किया था निवेश

News Saga Desk

रांची। पेयजल स्वच्छता विभाग के जल जीवन मिशन में हुए 23 करोड़ रुपए के फर्जीवाड़े की परतें रोज खुल रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दावा किया है कि गिरफ्तार कैशियर संतोष कुमार ने फर्जीवाड़े से हासिल सात करोड़ रुपए म्यूचुअल फंड और एफडी में निवेश किया था। संतोष ने जांच एजेंसी को यह जानकारी दी थी।

इस मामले में ईडी ने 14 अक्टूबर 2024 को झारखंड में 18 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान 55.08 लाख कैश, एफडी के कागजात और कई दस्तावेज जब्त किए थे। इसे एडजुकेडिंग अथॉरिटी के साथ साझा किया गया। आग्रह किया कि इसे जांच के लिए जब्त रखने का आदेश दिया जाए। एडजुकेटिंग अथॉरिटी ने मंजूरी दे दी है।

अ​थॉरिटी को दी रिपोर्ट में ईडी ने बताया है कि विभाग के तत्कालीन सचिव मनीष रंजन की पत्नी अनिता राज व मानस कुमार की ऑरेंज मीडिया इंफो प्रा. लि. कंपनी है। मानस निदेशक हैं। इस मामले में उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है। इधर, ईडी ने प्रिंसिपल ऑडिटर जनरल को पत्र लिखकर ऑडिट रिपोर्ट भी मांगी है, ताकि पता चल सके कि कितनी की गड़बड़ी हुई है।


Read More News

बिहार के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात, पांच नई चीनी मिलें खोलने की तैयारी, सीएम ने रवाना किया गन्ना विकास रथ

बिहार में 5 नई चीनी मिलें शुरू करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गन्ना विकास रथ-2026...

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की गिरफ्तारी की मांग, भाजपा एसटी मोर्चा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग के कथित यौन शोषण के आरोपों को लेकर भाजपा एसटी मोर्चा ने...

दिल्ली से गुवाहाटी तक बुलेट ट्रेन की योजना, बिहार के पांच जिलों को मिल सकती है हाईस्पीड रेल कनेक्टिविटी

दिल्ली-गुवाहाटी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की प्रस्तावित योजना में बिहार के बक्सर, पटना, बेगूसराय, खगड़िया...

Read More