ग्रीन एनर्जी का अमरावती मॉडल देगा दुनिया को नई दिशा
ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए जहां दुनिया के देशों में टुकड़ों-टुकड़ों में काम हो रहा है, वहीं आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती को पूरी तरह से ग्रीन एनर्जी से संचालित शहर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री चन्द्रबाबू नायडू ने काम भी शुरू कर दिया है।
लाइक्स की दौड़ में पहचान खोती जा रही नारी, सशक्तिकरण का भ्रम
सोशल मीडिया पर नारी देह का बढ़ता प्रदर्शन क्या वाकई सशक्तिकरण है या महज़ लाइक्स और फॉलोअर्स की होड़। इससे क्या हम सच्ची आज़ादी की ओर बढ़ रहे हैं या एक डिजिटल पिंजरे में कैद हो रहे हैं। अब तो ऐसा लगता है कि आत्मसम्मान की जगह केवल देह की नुमाइश रह गई है।
अप्राकृतिक देश है पाकिस्तान
भारत और पाकिस्तान के मध्य यह पांचवा युद्ध है। इसके अलावा पाकिस्तान द्वारा समय-समय पर भेजे गए आतंकवादियों द्वारा की गई सैकड़ों हत्याएं भी इसी तरह के युद्ध का हिस्सा रही हैं। पाकिस्तान ने कोई विकल्प नहीं छोड़ा, तो भी भारत ने पहले दिन केवल आतंकवादी शिविरों पर ही हमला किया।
दुनिया को समझना होगा भारत का ‘न्यू नॉर्मल’
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा पर राष्ट्र के नाम अपने 22 मिनट के संबोधन में पाकिस्तान को स्पष्टत: चेताया कि अगर हमारे भारत की ओर आंख उठाकर भी देखा तो वो हश्र होगा कि दुनिया याद करेगी। राष्ट्र के नाम संदेश के अगले दिन प्रधानमंत्री ने आदमपुर एयर बेस पहुंचकर जवानों का उत्साह और मनोबल बढ़ाया।
यह अल्पविराम है, युद्ध तो होगा ही !
पहलगाम आतंकी घटना के बाद भारत के वीर जवानों ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान स्थित आतंकी अड्डों को जिस तरह से नष्ट किया, विश्वभर में उसका कोई दूसरा उदाहरण सहसा ही स्मरण नहीं आता। आतंकी ठिकानों के विनाश और सैकड़ों आतंकियों की अर्थी एक साथ उठने से बौखलाए पाकिस्तान ने भारतीय शहरों, आम नागरिकों, पूजा स्थलों और सैन्य ठिकानों पर हमले करके जिस अदूरदर्शिता का परिचय दिया उसके बारे में क्या कहा ही कहा जाए।
डंटे रहो : न दैन्यम् न पलायनम् !
मनुष्य का अस्तित्व कोई अकेले के बस की बात नहीं है । अन्य या दूसरे के साथ सह अस्तित्व जीवन जीने के लिए अनिवार्य है । हिंसा और संघर्ष जीवन के विरुद्ध होता है। सहयोग, सहकार अब तक के ज्ञात राजनैतिक इतिहास को देखने पर भारत सतत रूप से एक शांति का आकांक्षी देश ही सिद्ध होता है ।
अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर विशेषः समाज के लिए नर्सों के योगदान को नमन
दया और सेवा की प्रतिमूर्ति फ्लोरेंस नाइटिंगेल को आधुनिक नर्सिंग की जन्मदाता माना जाता है, जिनकी आज हम 205वीं जयंती मना रहे हैं। प्रतिवर्ष उन्हीं की जयंती पर 12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है। ‘लेडी विद द लैंप’ के नाम से विख्यात नाइटिंगेल का जन्म 12 मई 1820 को इटली के फ्लोरेंस शहर में हुआ था।
कैसे मिला पाकिस्तान को आईएमएफ का कर्ज
भारत के साथ युद्ध के लिए पागलपन की हद तक जाने वाला पाकिस्तान आखिर किस तरह आईएमएफ से 1.3 बिलियन डॉलर का ताजा कर्ज (लोन) पाने में सफल रहा? भारत भी आईएमएफ का एक पार्टनर देश है और उसका अपना वोटिंग शेयर है।
भारत का आतंक पर कभी न भूलने वाला प्रहार
भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से यह साबित कर दिया है कि वह अब केवल प्रतिक्रिया देने वाला देश नहीं बल्कि आतंक के सभी प्रारूपों और स्रोतों पर निर्णायक और सर्जिकल प्रहार करने वाला राष्ट्र बन चुका है। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जिस तरह भारत ने सीमा पार स्थित आतंकी ठिकानों पर निशाना साधते हुए ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया
कैमरा, ‘भूख’ और सोशल मीडिया
सोशल मीडिया के युग में भलाई और करुणा अब मौन संवेदनाएं नहीं रहीं। वे कैमरे के फ्रेम में कैद होती जा रही हैं। आज अधिकांश मदद ‘लाइक्स’ और ‘फॉलोवर्स’ के लिए की जाती है, न कि सच्ची इंसानियत के लिए। सहायता अब एक ‘कंटेंट’ बन चुकी है और जरूरतमंद की गरिमा अकसर इस प्रदर्शन की भेंट चढ़ जाती है।