सोनू ने दी अपने पूरे परिवार को दी मुखाग्नि, डायन के शक में 5 की नृशंस हत्या
पूर्णिया। पूर्णिया जिले के टेटगामा गांव में अंधविश्वास की आग ने एक पूरा परिवार ही निगल लिया। डायन के शक में गांव की उन्मादी भीड़ ने एक ही परिवार के पांच सदस्यों — सीता देवी, बाबूलाल उरांव, कातो देवी, मनजीत उरांव और रानी देवी — की बेरहमी से हत्या कर दी। गांव में बीते दो वर्षों के भीतर हुई असामयिक मौतों और रहस्यमय बीमारियों के लिए इस परिवार को जिम्मेदार ठहराया गया। झाड़-फूंक करने वाली कातो देवी को “डायन” बताया गया और आरोप लगाया गया कि वह सिद्धि के लिए मासूमों की बलि दे रही है।
बीजेपी नेता व कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड में अब तक 12 गिरफ्तार, DGP ने दिए जांच को लेकर अहम संकेत
बिहार के मशहूर कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड के बाद पुलिस लगातार खोजबीन कर रही है। इसी बीच आज बिहार के DGP विनय कुमार ने घटना को लेकर बड़ा खुलासा किया है और पुलिस की लापरवाही वाले आरोप पर भी खुलकर बात की।
चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप ने ज्वॉइन किया जन सुराज, चुनाव लड़ने की अटकलें तेज
BJP का दामन छोड़ने के बाद चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप ने अब प्रशांत किशोर की अगुवाई वाली जन सुराज पार्टी का दामन थाम लिया है। आज पटना के शेखपुरा हाउस में प्रशांत किशोर ने मनीष कश्यप को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
PM मोदी के दौरे से पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पटना पहुंचे, मुजफ्फरपुर में करेंगे अहम बैठक
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सोमवार, 7 जुलाई को पटना पहुंचे। एयरपोर्ट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने रेल मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।
बिहार में 7468 ANM को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम नीतीश ने कहा- निष्ठा और समर्पण से करें सेवा
बिहार में इस साल प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार रोजगार देने की रफ्तार तेज कर चुकी है। सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना स्थित ‘संवाद’ सभागार में 7468 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (ANM) को नियुक्ति पत्र सौंपे।
बिहार के 5000 युवाओं को मिलेगा रोजगार: यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा– ज्ञान भवन में लगेगा जॉब कैंप, 200 कंपनियां होंगी शामिल
बिहार में 19 जुलाई को रोजगार मेला का का आयोजन हो रहा है। यह जॉब फेयर 19 जुलाई को ज्ञान भवन में लगेगा। इसमें रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक जारी किया गया है, जिसमें युवा अपना पूरा डिटेल भर सकते हैं।
आज RJD का 29वां स्थापना दिवस: लालू 13वीं बार बनेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष, तेजस्वी को मिल सकती है बड़ी भूमिका
राष्ट्रीय जनता दल आज यानी 5 जुलाई को अपना स्थापन दिवस माना रहा है। यह दिन राजस के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। पार्टी का आज 29 वां स्थापना दिवस है। इसके अलावा आज राजद की राष्ट्रीय परिषद की बैठक भी होने वाली है।
बिहार के प्रसिद्ध व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, 6 साल पहले बेटे का भी हुआ था मर्डर
बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। शहर के जाने-माने कारोबारी गोपाल खेमका की उनके ही घर के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना गांधी मैदान थाना क्षेत्र के रामगुलाम चौक स्थित अपार्टमेंट के बाहर शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे हुई।
PK का बड़ा दावा: JDU 25 से ज्यादा सीटें जीती तो छोड़ दूंगा राजनीति
जन सुराज संयोजक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार की जीत को लेकर एक बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने भविष्यवाणी की है कि JDU को इस बार 25 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी और नवंबर के बाद वे मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे।
चुनाव से पहले AIMIM ने दिखाई गठबंधन की इच्छा, बिहार अध्यक्ष ने लालू को लिखा पत्र
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ओवैसी की पार्टी AIMIM ने लालू यादव को महागठबंधन में शामिल होने के लिए एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने यह भी कहा है कि वे इससे पूर्व 2020 और 2024 के चुनावों में भी महागठबंधन में शामिल होने की इच्छा रख चुके हैं, लेकिन प्रयास असफल रहा था।