अपराध की योजना बनाते हुए तीन अपराधकर्मी गिरफ्तार
कटिहार | जिले के पोठिया थाना क्षेत्र में अपराध की योजना बनाते हुए तीन अपराधकर्मी को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पोठिया थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधकर्मी अवैध हथियार और कारतूस लेकर नरैहिया की ओर जा रहे हैं।
दो नाबालिग युवक हुए गायब, आवेदन पर जांच में जुटी पुलिस
NewsSaga Desk प.चंपारण (बगहा) | लौकरिया थानाक्षेत्र के मिश्रौली से बीते शुक्रवार को दो नाबालिग युवक घर से निकले,पर वापस घर नहीं पहुंचे ।काफी खोजबीन के बाद थक-हारकर परिजनों ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। मिश्रौली की अरुणा देवी ने लौकरिया थाना में आवेदन देकर कही हैं कि 14 अगस्त को उसका 14 वर्षीय पुत्र अंगद कुमार एवं भांजा 14 वर्षीय धर्मराज कुमार गायब हैं,जिसपर लौकरिया थाना ने कांड संख्या 101/25 दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है। परिजनों ने दूरभाष पर बताया की काफी खोजबीन करने पर इतना पता चला है कि दोनों मिश्रौली से टेंपू पर सवार होकर बगहा गये हैं, उसके बाद क्या हुआ पता नहीं चल पाया है। परिजनों से जानकारी मिली कि दोनों युवक पबजी मोबाइल गेम खेला करते थे ,इसी क्रम में उनके खाते में दो हजार रुपया की राशी मिली थी,जो वे लोग आधार के माध्यम से निकलवाये थे। आशंका जताई जा रही है कि मोबाइल गेम में कोई टास्क मिला हो ,जिसको कंप्लीट करने के प्रयास में दोनों ने घर छोडा हो, हालांकि असली कहानी तो उनके मिलने या आने के बाद हीं पता चलेगा। मामलें में लौकरिया थानाध्यक्ष अनुज कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
ट्रक के पलटने से चालक की मौत
NewsSaga Desk भागलपुर | जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र में रविवार को एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मिर्जाचौकी से गिट्टी लोड कर भागलपुर आ रहे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन अनियंत्रित होकर सन्हौला के पास पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक रविंद्र यादव ट्रक के नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सन्हौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक रविंद्र यादव ट्रक चला कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। हादसे की खबर मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया है।
समारोह पूर्वक मनाया गया बिहार कृषि महाविद्यालय सबौर का 117वां स्थापना दिवस कृषि
भागलपुर | बिहार कृषि विश्वविद्यालय का प्रमुख अंग, बिहार कृषि महाविद्यालय, सबौर ने रविवार को अपना 117वां स्थापना दिवस अत्यंत गरिमा और उत्साह के साथ मनाया।
वर्ष 1908 में स्थापित यह संस्थान भारत की कृषि शिक्षा और अनुसंधान यात्रा में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में जाना जाता है। इस अवसर पर आयोजित समारोह में शिक्षकों, वैज्ञानिकों, विद्यार्थियों, किसानों और विभिन्न क्षेत्रों से आए अतिथियों ने भाग लिया।
प्रधानमंत्री 22 अगस्त को औंटा घाट-सिमरिया 6 लेन गंगा ब्रिज का करेंगे उद्धाटन
पटना | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 22 अगस्त को अपने बिहार दौरे के दौरान औंटा घाट-सिमरिया छह (06) लेन गंगा पुल (ब्रिज) का उद्धाटन करेंगे। विकासशील बिहार का प्रतीक यह पुल मोकामा के औंटा और बेगूसराय के सिमरिया को जोड़ेगा।
बिहार SIR: दरभंगा में 655 फर्जी वोटर होने का BJP BLA का आरोप, चुनाव आयोग ने दी सफाई
बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत चुनाव आयोग ने आम लोगों से दावा-आपत्ति मांगी है। इसी प्रक्रिया के दौरान दरभंगा विधानसभा क्षेत्र से 655 डुप्लीकेट वोटरों की शिकायत सामने आई है। यह मामला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) लक्ष्मण कुमार ने उठाया है।
बिहार में ‘वोट चोरी’ के खिलाफ महाआंदोलन, राहुल गांधी जल्द शुरू करेंगे ‘मतदाता अधिकार यात्रा’
एसआईआर को लेकर सत्ता पक्ष और चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का आक्रामक रुख कम होता नहीं दिख रहा है। इसी रुख को जारी रखते हुए विपक्षी नेता अब कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में बिहार में एक बड़ा आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं।
बिहार चुनाव से पहले लालू का एक्टिव मोड, कार्यकर्ताओं से मिलने आरा रवाना
बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों में तैयारियां जोर-शोर से दिखाई दे रही है। सभी राजनीतिक दल इस दौरान पूरी मेहनत से जनता के बीच दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी सक्रिय हो गए हैं।
नीतीश सरकार का अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को रोजगार का वादा
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अगले पांच साल में बिहार के एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 अगस्त काे आयेंगे बिहार, गयाजी को देंगे बड़ी सौगात
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 22 अगस्त काे बिहार आयेंगे। वे बिहार के गयाजी जिले के बोधगया में मगध विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री लगभग 1,675 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।