रेलवे ट्रैक पर प्रेमी युगल की लाश बरामद, शव के 6 टुकड़ों से ऑनर किलिंग की आशंका
पटना में रेलवे ट्रैक पर प्रेमी-प्रेमिका की लाश मिली है। दोनों के सिर, गर्दन और पैर अलग-अलग पड़े थे। पुलिस इसे ऑनर किलिंग बता रही है। उनके मुताबिक रात में हत्या कर सुबह बॉडी ट्रैक पर फेंकी गई। मर्डर को सुसाइड बताने की कोशिश की गई।
पीएम मोदी के दौरे पर लालू का तंज, तेजस्वी ने कहा- मुकदमों से डरने वाले नहीं
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने गुरुवार को भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर फिर कटाक्ष किया। अपने एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री की एक तस्वीर पोस्ट कर लिखा कि आप बिहार में जुमला सुनाने कब आएंगे?
पीएम मोदी से पहले बिहार दौरे पर जाएंगे BJP के दो दिग्गज, चुनाव रणनीति पर होगी चर्चा
विधानसभा चुनाव तैयारियों को लेकर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की बिहार में सक्रियता बढ़ गई है। इसके साथ ही संगठनात्मक गतिविधियां जोर पकड़ने लगी है। इसी बीच शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं संगठन महामंत्री बीएल संतोष पटना पहुंच रहे हैं।
नेपाल के बिगड़े हालात के बाद बॉर्डर पर एसएसबी,थाना पुलिस के साथ एसटीएफ टीम की प्रतिनियुक्ति
अररिया | नेपाल में जेन जी के प्रदर्शन और तख्ता पलट के बाद भारत नेपाल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अररिया जिला से नेपाल का बॉर्डर करीबन 110 किलोमीटर लगता है। जहां सरहद की सुरक्षा में एसएसबी के जवानों के साथ अररिया जिला के सीमावर्ती क्षेत्र के आठ थानों की पुलिस लगी ही हुई थी।अब बॉर्डर पर सुरक्षा को और अधिक मजबूत करने के लिए एसएसबी, अररिया जिला पुलिस के साथ बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स अर्थात एसटीएफ को भी प्रतिनियुक्त किया गया है।
पोटाश के छिड़काव से धान के दाने होगे चमकदार और पुष्ट : डा.आशीष राय
पूर्वी चंपारण | मिट्टी से पौधे जितनी मात्रा में नाइट्रोजन का अवशोषण करते हैं उससे अधिक मात्रा में पोटैशियम नामक पोषक तत्व भी लेते हैं। बेहतर उत्पादन के लिए मृदा में आवश्यक पोटैशियम की मात्रा नहीं होने पर किसान बेहतर और गुणवत्तापूर्ण उपज के लिए मिट्टी में पोटैशियम की पर्याप्त आपूर्ति करे।उक्त जानकारी कृषि विज्ञान केंद्र परसौनी के मृदा विशेषज्ञ डा. आशीष राय ने प्रशिक्षण के दौरान किसानों को देते बतायी।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : दरभंगा में डीईओ ने तैयारियों की समीक्षा
आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन को स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर दरभंगा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
कटिहार में 71वीं बीपीएससी परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, 40 परीक्षा केंद्रों पर 14292 अभ्यर्थी होंगे शामिल
कटिहार | विकास भवन के सभागार में 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा, 2025 के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में परीक्षा के सफल आयोजन के लिए विभिन्न पदाधिकारियों और केंद्र अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कटिहार डीआरएम ने अधिकारियों के साथ लिया जायजा,पीएम के पूर्णिया कार्यक्रम का लाइव प्रसारण को लेकर हो रही तैयारी का लिया जायजा
अररिया | कटिहार के मंडल रेल प्रबंधक किरेन्द्र नारहा मंडल रेल कार्यालय के वरीय अधिकारियों के साथ विशेष निरीक्षण यान से गुरुवार को अररिया,फारबिसगंज एवं जोगबनी स्टेशन पहुंचे।जहां उन्होंने आगामी 15 सितम्बर को पूर्णिया में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम की लाइव प्रसारण को लेकर हो रहे तैयारियों का जायजा लिया। मौके पर निरीक्षण के दौरान मौजूद अधिकारियों को डीआरएम ने कई आवश्यक कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मोतिहारी में व्यवसायी से 5 करोड़ रंगदारी मांगने का पुलिस ने किया खुलासा
पूर्वी चंपारण | जिले के मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यवसायी से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपिताें को भी गिरफ्तार किया है।
Bihar Election 2025: बिहारीगंज सीट पर कांग्रेस-राजद में टकराव, दिग्गजों के पाला बदलने से बढ़ी सियासी जंग
बिहारीगंज सीट पर महागठबंधन की स्थिति अबूझ पहेली बनती जा रही है। कांग्रेस पिछली बार की दावेदारी के आधार पर सीट चाह रही है, जबकि राजद स्थानीय प्रभाव और नए चेहरों के बल पर अपना दावा मजबूत कर रहा है। ऐसे में सीट बंटवारे को लेकर गठबंधन में तनाव गहराने लगा है।