अंतरराज्यीय साइबर फ्राॅड गिरोह का खुलासा,एक गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण, एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर साइबर थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह के एक शातिर को कटिहार से गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश मुखर्जी के रूप में हुई है।जिसके खिलाफ देश के आठ राज्यों में 21 से अधिक साइबर ठगी के मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आकाश ने पूछताछ के दौरान साइबर फ्राॅड गिरोह के दो मास्टरमाइंड के नामो का खुलासा किया है,जो कर्नाटक के रहनेवाले हैं।इसके साथ ही इस गैंग में कई इंजीनियर व साइबर तकनीकी के जानकार भी शामिल हैं।
बिहार के चार जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट, 34 में आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर यलो अलर्ट जारी
पटना, बिहार में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। एक ओर जहां प्रदेश के चार जिलों- रोहतास, औरंगाबाद, अरवल और भोजपुर में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है, वहीं दूसरी ओर 34 जिलों में आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
अम्बेडकर छात्रावास में एसडीओ का औचक निरीक्षण
पूर्णिया। अनुमंडल पदाधिकारी सदर, पार्थ गुप्ता (भा.प्र.से.) ने अम्बेडकर छात्रावास पूर्णिया का औचक निरीक्षण किया। छात्रों ने खेल मैदान बचाने की मांग करते हुए “वन स्टॉप सेंटर” जैसे भवनों का निर्माण किसी अन्य स्थल पर करने का आग्रह किया।
बिहार के चार जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट, 34 में आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर यलो अलर्ट जारी
पटना। बिहार में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। एक ओर जहां प्रदेश के चार जिलों- रोहतास, औरंगाबाद, अरवल और भोजपुर में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है, वहीं दूसरी ओर 34 जिलों में आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
नौकरी की लाइन में युवाओं पर बरसी लाठियां, सरकारी कर्मी राहुल कुमार पर होगी कार्यवाही
जिले के ज़िला निबंधन एवं परामर्श केंद्र में उस समय अफरातफरी मच गई जब कुशल युवा कार्यक्रम में सत्यापन के लिए पहुंचे लगभग 1200 अभ्यर्थियों पर एक सरकारी कर्मी राहुल कुमार ने लाठी चला दी।
तेजप्रताप यादव ने नई राजनीतिक पार्टी बनाने की बातों से किया इनकार, कहा-जयचंद…
। बिहार सहित देश भर में लालू परिवार बीते महीने से ट्रेंडिंग टॉपिक बना हुआ है इसी बीच तेजप्रताप यादव ने नई पार्टी बनाने की बातों को सिरे से खारिज किया है। नई राजनीतिक पार्टी बनाने की खबरों को उन्होंने भ्रामक बताते हुए लोगों से इस पर विश्वास न करने की अपील की है।
प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री को दी चुनौती, कहा हिम्मत है तो वे गुजरात और महाराष्ट्र में श्रमिक ट्रेन की करे घोषणा
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर शुक्रवार को ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत गया जिले में एक दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर बिहार के साथ भेदभाव का आरोप लगाया। प्रशांत किशोर ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने इस बार मधुबनी दौरे के दौरान घोषणा की थी कि सहरसा से एक नई श्रमिक ट्रेन शुरू की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा और कन्या उत्थान के लाभुकों के खाते में भेजा 271 करोड़
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लाभुकों के खाते में 271 करोड़ 15 लाख रुपये की राशि का डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफ (डीबीटी) के माध्यम से हस्तांतरण किया।
पटना यूनिवर्सिटी में आज से एडमिशन शुरू: मेरिट लिस्ट में फर्जी मार्क्स भरने वाले स्टूडेंट्स होंगे ब्लैक लिस्टेड
पटना यूनिवर्सिटी में रेगुलर और स्नातक कोर्स की पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद आज से एडमिशन शुरू हैं। सभी कॉलेजों में स्टूडेंट्स अपने डाक्यूमेंट्स के साथ पहुंच गए।
मधुबन में ट्रैक्टर मैकेनिक की गोली मार कर हत्या
जिले में मधुबन थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव में अपराधियो ने गुरुवार की देर रात ट्रैक्टर मैकेनिक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान शिवहर जिला के डुमरी कटसरी गांव निवासी सुभान मिस्त्री के रूप में हुई है,जो मधुबन में ट्रैक्टर मैकेनिक का काम करते थे।