तीन सदस्यीय टीम करेगी कृषि विभाग की जमीन बिक्री जांच, उपमुख्यमंत्री ने जानकारी दी
कांटी में कृषि विभाग की जमीन बेचने और दाखिल खारिज किए जाने के मामले की जांच तीन सदस्यीय अधिकारियों की टीम से होगी। उक्त बातें सोमवार को समाहरणालय सभागार में 20 सूत्री कार्यान्वयन समिति की बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कही।
बिहार सरकार ने 26 प्रस्ताव मंजूर किए: 14,600 एकड़ जमीन उद्योगों को देंगे, सलाहकारों की सैलरी में भी वृद्धि
राज्य मंत्रिपरिषद ने बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025 पर सैद्धांतिक समिति दे दी है। इसके तहत 100 करोड़ निवेश करने और एक हजार प्रत्यक्ष रोजगार देने वालों को दस एकड़ 1000 करोड़ निवेश करने वाले को 25 एकड़ और फॉर्च्यून 500 कंपनी द्वारा निवेश करने पर 10 एकड़ जमीन मुफ्त दी जाएगी।
Bihar Politics: डिप्टी CM विजय सिन्हा का SIR पर हमला, बोले—’जिन्न और जिन्ना को चुनाव आयोग ने किया बाहर’
बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि बिहार में बाहर से लाए गए लाखों फर्जी मतदाता जिन्न के रूप में निकलते थे। चुनाव आयोग ने घुसपैठिए और विदेशी फर्जी मतदाताओं को निकाल बाहर किया है।
बिहार की सियासत में मुद्दों की जंग, पक्ष-विपक्ष में तेज आरोप-प्रत्यारोप
बिहार की सियासत में इन दिनों मुद्दाें की चोरी और कॉपी-पेस्ट का आक्षेप पक्ष और विपक्ष दोनों की जुबान पर चढ़ा है। आने वाले महीने में चुनावी महासमर के दौरान इसे और अधिक विस्तार पाना तय माना जा रहा। दिलचस्प यह है कि आक्षेप के साथ-साथ नसीहतों का भी दौर चल रहा।
मिथिलांचल में राहुल, प्रियंका और तेजस्वी की एंट्री से पहले सियासत गरमाई, कार्यक्रम स्थल की अनुमति नहीं मिली
बिहार में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के खिलाफ संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) व बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं। इस चरण में उनके साथ प्रियंका गांधी के भी पहुंचने की संभावना है।
Bihar Politics: तेजस्वी ने मंच से पप्पू को लेकर किया बड़ा खुलासा, सियासी माहौल गरम
बिहार विधानसभा चुनाव के पूर्व राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के बहाने बिहार की राजनीति में नए समीकरण बनाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव जो कल तक तेजस्वी को अनुभवहीन, परिवारवादी जैसी उपमाओं से विभूषित कर रहे थे अचानक वे अब तेजस्वी यादव से रिश्ते सुधारने में लग गए हैं।
देवापुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा,दो गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण | जिले के पचपकड़ी थाना क्षेत्र के देवापुर गांव में गुप्त सूचना के आधार पर पचपकड़ी थानाध्यक्ष पूजा कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बड़ी करवाई करते हुए मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। साथ ही इसके संचालक दो लोगो को गिरफ्तार किया है।जिसकी पहचान देवापुर वार्ड 15 निवासी अकिंदर सहनी के पुत्र विकास सहनी व प्रकाश सहनी के रूप में हुई है।
नदी का तटबंध टूटने से केला बीघा गांव में दो मंजिला मकान ध्वस्त
बिहारशरीफ | नालंदा जिले के एकंगरसराय प्रखंड में शनिवार कि देर रात लोकाईन नदी में अचानक आई बाढ़ ने पश्चिमी इलाकों में भारी तबाही मचा दी। नदी के पश्चिमी तटबंध के टूटने से केशोपुर और केला बीघा गांव में पानी तेजी से घुस गया जिससे लाखों रुपये की संपत्ति और सामग्री नष्ट हो गई। स्थानीय लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ और क्षेत्र में हाहाकार मचा हुआ है।
बाइक के पेट्रोल टंकी में तहखाना बनाकर शराब तस्करी करने वाला गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण | शराब तस्कर अब तस्करी के रोज नये-नये हथकंडे अपना रहे हैं। इसी क्रम में हरैया थाना पुलिस ने एक ऐसे तस्कर को दबोचा है, जो मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में तहखाना बनाकर नेपाल से शराब की खेप लाया करता था। टंकी को इस तरह से डिजाइन किया गया था कि सामान्य जांच में यह राज खुलना लगभग असंभव था।
मालदा मंडल ने चलाया जागरूकता अभियान
NewsSaga Desk भागलपुर | पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में रेल सुरक्षा से संबंधित एक सप्ताह जागरूकता अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य पशु दुर्घटना, मानव दुर्घटना, चेन खींचना, ट्रेनों पर पथराव तथा अन्य असुरक्षित गतिविधियों की रोकथाम करना है। इस विशेष अभियान के अंतर्गत मंडल के रेलवे सुरक्षा बल अधिकारी एवं कर्मियों द्वारा भागलपुर, नाथनगर, सुल्तानगंज, बरियारपुर, कहलगांव, जमालपुर, रतनपुर, धरहरा, दशरथपुर, अभयपुर, मिर्ज़ाचौकी, साहिबगंज, टिकानी, बाकुडी, हंसडीहा, मंदार हिल, बड़हरवा, बाघमारी पुल (धुलियान गंगा के समीप), जंगीपुर रोड स्टेशनों* तथा इनके आस-पास के क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाए गए। यह क्षेत्र जमालपुर, भागलपुर, साहिबगंज, बड़हरवा एवं न्यू फरक्का आरपीएफ पोस्टों के अंतर्गत आते हैं। इन अभियानों के दौरान यात्रियों, ग्रामीणों, छात्र-छात्राओं एवं यात्रियों को विशेष रूप से जागरूक किया गया कि रेलवे ट्रैक पर अतिक्रमण, मवेशियों को ट्रैक के आसपास चराना, चेन पुलिंग, पथराव, फुटबोर्ड पर सफर करना तथा महिलाओं/विकलांग कोच में अनधिकृत प्रवेश अत्यंत खतरनाक एवं दंडनीय है। रेलवे पटरियों पर वस्तुएँ रखने एवं सिग्नल गियर के साथ छेड़छाड़ करना गंभीर अपराध है। नशाखोरी, मादक पदार्थों एवं तंबाकू सेवन की कुप्रवृत्ति से दूर रहने के लिए युवाओं को प्रेरित किया गया। कहलगांव, धरहरा, अभयपुर एवं दशरथपुर स्टेशनों पर पंपलेट वितरित किए गए तथा प्रमुख स्थानों पर पोस्टर चिपकाए गए। इस अभियान में स्थानीय समाजसेवी, ग्राम मुखिया एवं इमामों ने भी सक्रिय भागीदारी की, जिससे संदेश को व्यापक स्तर पर फैलाया जा सका।