बिहार सरकार ने मंजूर की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025
प्रदेश के हर परिवार से एक महिला को रोजगार के लिए 10 हजार की पहली किस्त दी जाएगी। इसके लिए बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत होगी। महिलाओं द्वारा रोजगार शुरू करने के 6 माह के बाद आकलन करते हुए 2 लाख रुपए तक की अतिरिक्त सहायता आवश्यकतानुसार दी जा सकेगी।
बिहार में पाकिस्तानी आतंकियों की मौजूदगी का शक, तीन संदिग्ध गिरफ्तार
मधुबनी के घोघरडीहा थाना क्षेत्र में जैश के आतंकियों वाले मामले में एक संदिग्ध को पकड़ा गया है। हालांकि घोघरडीहा पुलिस अभी कुछ बोल नहीं रही है। पुलिस के वरीय पदाधिकारी शायद मधुबनी लाकर पूछताछ करेंगे। घोघरडीहा थानाध्यक्ष शुभम कुमार ने पुष्टि की है कि संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को पकड़ा गया है।
राजग कार्यकर्ता सम्मेलन में फूंका गया चुनावी बिगुल,काम के आधार पर एनडीए सरकार बनाने की अपील
अररिया | फारबिसगंज मिथिला पब्लिक स्कूल के खेल के मैदान में गुरुवार को एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने चुनावी बिगुल फूंकते हुए एनडीए के कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में लग जाने की अपील की।
एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में स्थानीय विधायक विद्यासागर केशरी का हुआ विरोध
अररिया | फारबिसगंज के मिथिला पब्लिक स्कूल के खेल के मैदान में आयोजित राजग कार्यकर्ता सम्मेलन ने स्थानीय विधायक विद्यासागर केशरी का भीड़ ने विरोध किया।
मानव तस्कर के चुंगल से नाबालिग लड़की को कराया गया मुक्त
पूर्वी चंपारण | भारत-नेपाल सीमा स्थित रक्सौल के मैत्री पुल के समीप एसएसबी के मानव तस्करी रोधी इकाई व एनजीओ की टीम ने बुधवार की रात कार्रवाई करते हुए एक मुस्लिम युवक को गिरफ्तार किया है,जो एक नाबालिग हिन्दू लड़की को बुर्का पहनाकर नेपाल ले जाने की कोशिश कर रहा था। पकड़े गए युवक की पहचान पूर्वी चंपारण निवासी मोहम्मद जहांगीर आलम के रूप में हुई है।
यात्री वाहन से 93.75 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, धंधेबाज गिरफ्तार
नवादा | नवादा जिले के रजौली में उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 93.75 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त कर एक कारोबारी को गिरफ्तार किया।
जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकी नेपाल के रास्ते बिहार में घुसने की सूचना पर हाई अलर्ट
पूर्वी चंपारण | पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन खूंखार आतंकवादियो के नेपाल के रास्ते बिहार में घुसने के खुफिया इनपुट के बाद पूरे जिला को हाई अलर्ट पर रखा गया है।नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रो के साथ ही जिला के सभी थाना क्षेत्र में वाहनो की सघन जांच की जा रही है।
पटना में भीड़ का स्वास्थ्य मंत्री पर हमला, तेजस्वी बोले- “यही है मोदी जी का मंगलराज!”
बिहार की राजनीति में एक बार फिर भूचाल आया है, जब राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में मंत्री पांडे का काफिला पटना के अटल पथ पर आक्रोशित भीड़ से घिरा हुआ दिख रहा है, जहां पत्थरबाज़ी में उनकी गाड़ी के शीशे तक टूट गए।
पटना एम्स को बड़ी सौगात: 200 नए एमरजेंसी बेड और अत्याधुनिक कैंसर सेंटर का होगा निर्माण
एम्स पटना में आने वाले गंभीर रोगियों को बेड की कमी के कारण मायूस नहीं लौटना पड़े, इसके लिए दिसंबर तक इमरजेंसी-ट्रामा सेंटर में 200 आइसीयू बेड बढ़ जाएंगे। इसके साथ ही इमरजेंसी में बेड की संख्या बढ़कर 330 हो जाएगी। इसके अलावा क्रिटिकल केयर यूनिट भवन का निर्माण पूरा होने को है।
पटना मेट्रो का नया लुक: केसरिया रंग और मधुबनी पेंटिंग के साथ दिखेगी बिहारी संस्कृति की झलक
बिहार की राजधानी पटना में भी जल्द ही मेट्रो चलने वाली है। राजधानी में मेट्रो का प्रोजेक्ट काफी तेजी से चल रहा है। 26 अगस्त मंगलवार को पटना मेट्रो के कोचों का नया लुक सामने आया है। बोगियों पर बिहार की संस्कृति और धरोहर को दर्शाया गया है।