पूर्णिया में जमीन विवाद को लेकर झड़प, गोलीबारी से 2 की मौत एक घायल
पूर्णिया के जलालगढ़ थाना क्षेत्र में ज़मीन विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई, जो बाद में यह झड़प गोलीबारी तक बढ़ गई। घटना में गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया गया है।
गिरिराज सिंह ने मल्लिकार्जुन खड़गे पर कसा तंज, कहा- खड़गे, गांधी परिवार से नहीं हो पाए हैं मुक्त
केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि खड़गे साहब बुजुर्ग हो गए है और उन्हें गांधी परिवार की पारिवारिक दास्तां से मुक्ति नहीं मिल पाई है। गिरिराज सिंह ने कहा कि नेहरू और कांग्रेस की गलतियों को सुधारकर नरेंद्र मोदी ने भारत के मान-सम्मान की लड़ाई लड़ी है।
JDU के पूर्व MLC ने लालू यादव से की मुलाकात: राजद सुप्रीमो से एक घंटे तक हुई बातचीत
जेडीयू के वरिष्ठ नेता और पूर्व MLC रणविजय सिंह ने लालू यादव से मुलाकात की है। दोनों के बीच मुलाकात ने राजनीतिक अटकलों को हवा दे दी है। दरअसल, रणविजय सिंह गुरुवार को अचानक राबड़ी देवी के सरकारी आवास पहुंचे, जहां उन्होंने लालू यादव से करीब एक घंटे तक बातचीत की।
पटना में वाहन चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार कार ने पुलिसकर्मियों को कुचला, महिला सिपाही की मौत
बिहार की राजधानी पटना में बुधवार रात को एक दर्दनाक हादसा हुआ। वाहन चेकिंग के दौरान एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पुलिसकर्मियों को कुचल दिया। इस घटना में एक महिला सिपाही की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक दारोगा और दूसरी महिला सिपाही गंभीर रूप से घायल हैं।
2.65 लाख रुपए होल्ड, लूट के मामले में 5 अरेस्ट: आधार कार्ड और पासपोर्ट जब्त, व्यवसायी ने 15 लाख रूपए लूटने को लेकर दर्ज कराई थी FIR
मुजफ्फरपुर पुलिस ने व्यवसायी से लूट मामले में दो महिला समेत चार अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया है। लूट में प्रयुक्त बाइक, पासपोर्ट, पासबुक बरामद किया गया है। 2.65 लाख रुपया को होल्ड करवाया गया है। फरार अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। मामला जिले के कांटी थाना क्षेत्र का है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अशोक राजपथ पर डबल डेकर सड़क का उद्घाटन किया
राजधानी पटना को आज एक बड़ी सौगात मिली। CM नीतीश कुमार ने सोमवार को अशोक राजपथ पर पटना के पहले डबल डेकर फ्लाईओवर का उद्घाटन किया।
लालू के जन्मदिन के मौके पर BJP ने जारी किया वीडियो: लालू के कार्यकाल को बताया जंगलराज
लालू यादव के बर्थडे पर BJP ने एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में भाजपा ने लालू के कार्यकाल को जंगलराज करार देते हुए सवाल खड़ा किया है।
बिहार में नर्सिंग स्टाफ के 11,389 पदों पर होगी नियुक्ति, इच्छुक अभ्यर्थी ऐसे करें आवेदन
अगर आप स्टाफ नर्स बनने का सपना देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, नीतीश सरकार ने बिहार नर्सिंग स्टाफ के 11389 पदों के लिए नियुक्ति निकाली है। हालांकि आवेदन करने की तारीख को बढ़ाकर 13 जून कर दिया गया है।
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले हाेंगे पंचायत उपचुनाव, 9 जुलाई को 2,634 सीटों पर होगा मतदान
बिहार मे आगामी अक्टूबर-नवम्बर माह में हाेने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पंचायत उपचुनाव हाेंगे। बिहार निर्वाचन आयोग ने बिहार में होने वाले पंचायत उपचुनाव की तिथियों की घोषणा कर दी। राज्य के 38 जिलाें में त्रिस्तरीय पंचायतों और ग्राम कचहरी के कुल 2,634 रिक्त पदों के लिए 9 जुलाई को मतदान होगा, जबकि 11 जुलाई को मतगणना कर चुनाव परिणाम जारी किए जाएंगे।
नीतीश कैबिनेट में 22 प्रस्तावों पर लगी मुहर,पंचायतों में 8093 लिपिक होंगे बहाल, 7 चिकित्सा पदाधिकारी बर्खास्त
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को राज्य कैबिनेट की बैठक हुयी। सचिवालय के कैबिनेट हॉल में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 22 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। बैठक में पंचायत सचिवालय को सशक्त बनाने के लिए 8093 लिपिक पदों को स्वीकृति दी गई।