पुलिस ने 601 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
कटिहार | जिले के अबादपुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 601.63 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान मो. अख्तर (30 वर्ष) पिता मो. हनीफ, ग्राम बेलवा नयाटोली थाना अबादपुर जिला कटिहार के रूप में हुई है।
मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए विशेष शिविर आयोजित
नालंदा | नालंदा जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के क्रम में निर्वाचक सूची के प्रारूप प्रकाशन के अवसर पर सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विचार विमर्श हेतु विशेष शिविर आयोजित की गई है।
भाजपा फारबिसगंज नगर की टीम ने सुनी पीएम मोदी के ‘मन की बात
फारबिसगंज/अररिया | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की फारबिसगंज नगर टीम ने विभिन्न बूथों पर एकत्रित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 125वें संस्करण को सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कई महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। प्रधानमंत्री ने ‘प्रतिभा सेतु’ पोर्टल का विशेष रूप से उल्लेख किया, जहाँ 10,000 से अधिक प्रतिभाशाली युवाओं का डेटा उपलब्ध है। ये वे युवा हैं जो सरकारी सेवाओं में अंतिम चयन से वंचित रह गए।
प्रभारी मंत्री ने 77 अभ्यर्थियों को दिए नियुक्ति पत्र, विकास कार्यों की समीक्षा भी की
फारबिसगंज/अररिया | अररिया समाहरणालय स्थित परमान सभागार में आज उद्योग विभाग, बिहार के मंत्री और अररिया के प्रभारी मंत्री नितीश मिश्रा की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नियुक्ति पत्र वितरण और जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक हुई।
Bihar Election 2025: नीतीश सरकार की महिलाओं पर मेहरबानी का राज, वोटिंग पैटर्न से हुआ खुलासा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव 2025 की अधिसूचना के ठीक पहले महिलाओं में उद्यमिता को ले जो निर्णय लिए हैं, उसकी चर्चा राजनीतिक गलियारे में शुरू हो गई है। इसका संदर्भ सबसे पहले 2020 के विधानसभा चुनाव में महिलाओं के वोटिंग प्रतिशत पर बात हो रही है।
बिहार के बाद बंगाल में SIR की तैयारी, रिपोर्ट दो दिन में EC को सौंपने की योजना
बिहार के बाद अब बंगाल में भी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) को लेकर चुनाव आयोग की सक्रियता देखने को मिल रही है। राज्य में एसआईआर को लेकर आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
टेरर फंडिग मामले में छापेमारी,मिले विदेशी करेंसी और संदिग्ध दस्तावेज
जिले के घोड़ासहन थाना पुलिस ने पटना से पहुंची पुलिस की विशेष टीम के साथ संयुक्त कारवाई करते हुए 101 करोड़ के टेरर फंडिग मामले में गिरफ्तार साइबर फ्राॅड के अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के सदस्य भूषण चौधरी और उनके बेटे गोलू कुमार के ठिकाने पर छापेमारी किया है।
पीएम मोदी और मां के लिए अपशब्द बोलने वाला दरभंगा से गिरफ्तार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राहुल-तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा दौरान अपशब्द कहने के मामले में सिमरी थाने की पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। शेष को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी चल रही है।
पटना में राहुल की यात्रा के दौरान पीएम को गाली, बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़े
राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान PM मोदी को गाली देने के मामले में शुक्रवार को पटना में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़ गए। बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस ऑफिस के बाहर प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे। वो राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जज ने तुरंत परिसर खाली कराया
बिहार में तीन आतंकवादियों के घुसने की सुचना के बाद अब पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद सिविल कोर्ट में हड़कंप मच गया है।मामले की सुचना पर अमल करते हुए जिला जज ने तत्काल सभी अधिवक्ता, मुवक्किल एवं अन्य लोगों से न्यायालय परिसर खाली करने का आदेश जारी कर दिया है।