सीतामढ़ी में स्ट्रॉबेरी की खेती से बढ़ी किसानों की आय, हाई डिमांड से हो रहा दोगुना मुनाफा
बिहार के सीतामढ़ी में किसानों की आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो रही है। इसका मुख्य कारण बन रही है स्ट्रॉबेरी की खेती। बाजार में इसकी भारी मांग के चलते अब यहां के किसान बेहतर मुनाफा कमा रहे हैं। बताया गया कि स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए किसी विशेषज्ञता की आवश्यकता नहीं होती।
बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की आज होगी ताजपोशी
बीजेपी के प्रदेश परिषद की बैठक आज पटना के बापू सभागार में होगी। इसमें बतौर मुख्य अतिथि परिषद के प्रभारी केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर शामिल होंगे। इनके अलावा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, सह प्रभारी दीपक प्रकाश समेत बिहार भाजपा के प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक के 15 हजार कार्यकर्ता इस बैठक में हिस्सा लेंगे।
Bihar Budget 2025 : नीतीश सरकार का ऐलान, मिशन मौसम के तहत खर्च होंगे 2000 करोड़; बनेगा मौसम विज्ञान केंद्र
बिहार के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को विधानसभा में साल 2025-26 का बजट पेश किया। इस बजट को बिहार का अब तक का सबसे बड़ा बजट बताया गया है। इसका कुल आकार 3 लाख 16 हजार 895 करोड़ रुपये है। यह बजट पिछले साल के बजट से 38 हजार करोड़ रुपये अधिक है।
भोजपुर में पुलिस का बड़ा अभियान, 101 गिरफ्तार, जानिये क्या है पूरा मामला
भोजपुर एसपी राज के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और शराब जब्ती को लेकर चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान में पुलिस ने 77 आरोपितों को धर दबोचा। वहीं, पुलिस के दबाव में आकर 24 वांछितों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इस तरह कुल 101 आरोपितों को जेल भेजा गया।
पटना में शराब तस्करों का आतंक, दारोगा का सिर फोड़ा; पुलिस कर रही आरोपियों की तलाशी
बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब स्थिति यह हो गई है कि अपराधी पुलिस को भी अपने हमलों का शिकार बना रहे हैं। ऐसे में जब खुद पुलिस पर हमला हो, तो आम जनता की सुरक्षा पर सवाल उठना लाजिमी है। ताजा मामला पटना के कुम्हरार इलाके का है, जहां शराब तस्करों ने एक प्रशिक्षु दारोगा पर जानलेवा हमला किया है।
वित्त मंत्री सम्राट चौधरी आज पेश करेंगे बजट, शहरों के विकास और खेल से जुड़ी योजनाओं पर रहेगा फोकस
बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार अपना अंतिम बजट पेश करने जा रही है। बिहार के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी के पिटारे में बिहारवासियों के लिए कई अहम घोषणाओं की उम्मीद है। यह पहला मौका होगा जब बिहार का वार्षिक बजट तीन लाख करोड़ रुपये के पार जाने की संभावना है।
बिहार के इस जिले में सजेगा बागेश्वर बाबा का दरबार, 6 से 10 मार्च तक करेंगे हनुमंत कथा
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, जिन्हें बागेश्वर बाबा के नाम से भी जाना जाता है, एक बार फिर बिहार आने वाले हैं। बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे प्रखंड स्थित रामनगर में श्री राम जानकी मठ में बागेश्वर बाबा 6 से 10 मार्च 2025 तक हनुमंत कथा का आयोजन करेंगे। इस आयोजन के दौरान उनका दिव्य दरबार भी सजाया जाएगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने जन्मदिन पर नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को 59,028 विशिष्ट शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इसके तहत 55,845 प्रारंभिक शिक्षक, 2,532 माध्यमिक शिक्षक तथा 651 उच्च माध्यमिक शिक्षक शामिल हैं। समारोह में मुख्यमंत्री ने नीलम कुमारी, रुस्तम अली, नीलू राय, अच्युत कुमार तथा दीपक कुमार तिवारी को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर हमला, कहा- 20 साल पुरानी खटारा सरकार नहीं चलेगी
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर उन्हें राजनीति, समाजसेवा और अन्य क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों से ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। लेकिन विपक्षी नेता तेजस्वी यादव ने आज भी नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर हमला किया है।
अक्षरा सिंह के प्रोग्राम में बवाल, पुलिस को चलानी पड़ी लाठी
रांची प्रसिद्ध भोजपुरी एक्ट्रेस और स्टेज परफॉर्मर अक्षरा सिंह के कार्यक्रम के दौरान औरंगाबाद में जबर्दस्त बवाल मच गया। अक्षरा का डांस करीब से देखने के लिए दर्शकों की भीड़ इतनी बेकाबू हो गई कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। भीड़ ने स्टेज के पास खड़ी कुर्सियां तोड़ दीं, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।