बिहार में आज जेपी नड्डा करेंगे BJP नेताओं के साथ बैठक, जातिगत समीकरण पर रहेगा फोकस
बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 के काउंटडाउन की शुरुआत हो चुकी है। दिल्ली में सफलता के बाद अब भारतीय जनता पार्टी का पूरा ध्यान बिहार पर है। एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भागलपुर का दौरा किया। अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी बिहार की यात्रा पर हैं।
लैंड फॉर जॉब केस में लालू प्रसाद यादव , पुत्र तेज प्रताप और बेटी हेमा के खिलाफ समन
दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने लैंड फॉर जॉब केस के सीबीआई से जुड़े मामले में दाखिल चार्जशीट पर आज संज्ञान लिया। स्पेशल जज विशाल गोगने ने इस मामले में लालू प्रसाद यादव, उनके बेटे तेज प्रताप यादव और बेटी हेमा यादव के खिलाफ समन जारी किया। कोर्ट ने 21 फरवरी को फैसला सुरक्षित रख लिया था।
बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर बड़ी कार्रवाई
बिहार में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों को लेकर सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि बिहार सरकार ने जहां एक ओर जमीन सर्वे का कार्य शुरू किया है। वहीं, दूसरी ओर सरकारी जमीनों को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए अभियान भी चला रखा है।
बेर खिलाने का लालच देकर बालिका से कुकर्म, दुष्कर्मी गिरफ्तार
नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र में एक 10 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देनेवाले बाघा उर्फ विकास राजवंशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 19 फरवरी को हुई इस घटना की जानकारी परिवार ने 24 फरवरी को पुलिस को दी। पीड़ित नाबालिक को आरोपी ने बेर का लालच देकर घर से दूर ले जाकर पोखर के पास सुनसान जगह पर दुष्कर्म किया था।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल आएंगी पटना, PMCH के शताब्दी समारोह में करेंगी शिरकत
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 फरवरी को बिहार की राजधानी पटना आने वाली हैं। मिली जानकारी के अनुसार, यहां राष्ट्रपति 25 फरवरी को पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) के शताब्दी समारोह में शिरकत करेंगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि करीब 5,000 लोग इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।
पटना में 12 नए पावर सबस्टेशन का निर्माण, बिजली आपूर्ति क्षमता में होगा इजाफा
हर साल बिजली की बढ़ती खपत को ध्यान में रखते हुए 12 नए पावर सबस्टेशन के निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत कर दिया गया है। इनमें पटना सदर में सात, फुलवारीशरीफ, दानापुर, फतुहा और बिहटा में एक-एक पावर सबस्टेशन बनेगा। इन सभी पावर सबस्टेशनों के लिए जमीन भी उपलब्ध हो चुकी है।
PM मोदी आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के भागलपुर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे। इस योजना के तहत 9.8 करोड़ किसानों के बैंक खातों में कुल 22,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। यह योजना किसानों को आर्थिक सहयोग देने के लिए चलाई जा रही है
बिहार में 1 मार्च से शुरू होगा प्री-मॉनसून सीजन, हल्की बारिश के आसार
बिहार में प्री-मॉनसून सीजन की शुरुआत 1 मार्च से होने जा रही है, और इस दिन 13 जिलों के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को प्रदेश के आठ जिलों के 29 शहरों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हुई। इस दौरान सबसे अधिक बारिश भागलपुर शहर में 13.3 मिलीमीटर दर्ज की गई
सिवान पहुंची जन सुराज युवा संघर्ष यात्रा, मनोज भारती और आनंद मिश्रा ने किया जनता से संवाद
जन सुराज युवा संघर्ष यात्रा के तहत प्रदेश युवा अध्यक्ष आनंद मिश्रा और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती शुक्रवार को सिवान पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाइक रैली में भाग लिया और जन सुराज पार्टी के संदेश को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से सिवान की जनता से संवाद किया।
24 फरवरी को भागलपुर में PM मोदी की रैली, ट्रैफिक व्यवस्था में किया गया बदलाव
24 फरवरी को भागलपुर में PM मोदी की रैली, ट्रैफिक व्यवस्था में किया गया बदलाव z प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को भागलपुर आ रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी भागलपुर के लोगों को कई सौगातें देने वाले हैं। इसके साथ ही वे 24 फरवरी को भागलपुर में रैली भी करेंगे।