मोतिहारी पुलिस ने 99 किलो गांजा के साथ आठ तस्कर को किया गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण। एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर मादक पदार्थ की तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान जिला के नेपाल सीमावर्ती हरपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सैनिक रोड़ कड़ियां पुल के समीप घेराबंदी कर नेपाल से पिठ्ठु बैग में रख कर लाये जा रहे 99 किलो मादक पदार्थ (गांजा) के साथ आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसकी अनुमानित कीमत चालीस लाख रुपए आंकी गई है।
लालू यादव ने तेजप्रताप यादव काे पार्टी से छह साल के लिए किया निष्कासित, परिवार से भी किया दूर
पटना। राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इसके साथ ही परिवार से भी तेजप्रताप को दूर कर दिया गया है। अब तेजप्रताप की पार्टी और परिवार में किसी तरह की कोई भूमिका नहीं रहेगी।
कांग्रेस पार्टी की आम सभा एवं जन चौपाल
भागलपुर। जिले के सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में अगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को कांग्रेस पार्टी के द्वारा आम सभा एवं जन चौपाल लगाया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष परवेज जमाल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के भागलपुर कोर्डिनेटर राहुल पाण्डे, भागलपुर प्रोग्राम प्रभारी राजेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष मोइज खान मौजूद थे।
दो दिवसीय पोषण भी पढ़ाई भी प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
भागलपुर। जिले के नाथनगर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पिंकी कुमारी की अध्यक्षता में पोषण भी पढ़ाई भी, प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रशिक्षण के साथ रविवार को संपन्न गया। दूसरे बैच का प्रशिक्षण निर्धारित था। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को पोषण के साथ साथ पढ़ाई एवं उचित देखभाल तथा उनके मानसिक एवं शारीरिक विकास को लेकर एवं सामाजिक तौर पर बेहतर बनाने के लिए सरकार की मुख्य भूमिका है।
कोरोना को लेकर सदर अस्पताल में 10 बेड का कोविड वार्ड तैयार
भागलपुर। देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आने लगे हैं। इस हालात को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रबंधन अलर्ट मोड में आ गए हैं। भागलपुर के मॉडल सदर अस्पताल में एहतियातन 10 बेड का विशेष कोविड वार्ड तैयार किया गया है।
विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुनी पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम
फारबिसगंज/ अररिया। फारबिसगंज भाजपा कार्यालय में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को विधायक विद्यासागर केशरी व भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना एवं आत्मसात का संकल्प लिया।
बेतिया में 19.32 करोड़ की लागत से बनेगा 2.36 किमी लंबा नया बायपास:सम्राट चौधरी
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि 19.32 करोड़ की लागत से बेतिया-गोविन्दगंज पथ (एसएच-54) के बीच 2.36 किलोमीटर लंबे बायपास का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने शनिवार काे यहां कहा कि राज्य सरकार आम जनता को बेहतर सड़क सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है और यातायात को सुगम बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।
नीतीश कुमार 25 मई को एनडीए शासित मुख्यमंत्रियों की बैठक में होंगे शामिल
नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर आए हैं। शनिवार को नीति आयोग की बैठक में शामिल होने के बाद नीतीश कुमार रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलेंगे। रविवार को एनडीए शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की एक बड़ी बैठक होनी है।
बिहार के बक्सर में 3 लोगों की गोली मारकर हत्या, 2 लोग गंभीर रूप से घायल
बिहार में बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव में शनिवार सुबह आपसी विवाद में एक ही परिवार के 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
गंगा नदी में नहाने गए 4 युवक पानी में डूबे, 2 की मौत
बिहार के बेगूसराय जिले के नयागांव थाना क्षेत्र स्थित गंगा घाट पर शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। गंगा में नहाने के दौरान 4 युवक पानी में डूब गए। स्थानीय लोगों ने 2 युवकों को बचा लिया, लेकिन 2 की मौत हो गयी। चारों युवक महमदपुर गौतम गांव के रहने वाले थे।