अररिया और फारबिसगंज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई बीपीएससी की संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा
जिले के 21 परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त वातावरण में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा संपन्न हुई।
400 करोड़ की लागत से विकसित होगा बिहार का यह क्रिकेट स्टेडियम
बिहार दो दशक से बदहाल मोइनुल हक स्टेडियम की सूरत अब बदलने वाली है।400 करोड़ की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम सह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के रूप में इसे विकसित किया जाएगा।
Bihar CHO Exam: पेपर लीक का मास्टरमाइंड रवि भूषण गिरफ्तार
पेपर लीक का मास्टरमाइंड रवि भूषण को EOU ने गिरफ्तार कर लिया है।EOU ने बुधवार की देर रात बख्तियारपुर में छापेमारी कर रवि भूषण सहित उसके 5 सहयोगी और रिश्तेदारों को भी उठाया है।
BPSC: 1 घंटे पहले एंट्री, एक शिफ्ट में एग्जाम, केंद्रों पर लगा जैमर
बिहार लोक सेवा आयोग की 70 वीं बीपीएससी (पीटी) की परीक्षा कल यानी 13 दिसंबर को होने जा रही है। इधर, अभ्यर्थी भी कमर कस चुके हैं।
लेटर भेजकर महाबोधि मंदिर को उड़ाने की धमकी
गया के महाबोधि मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी मंदिर समिति को पत्र भेजकर दी गई है। धमकी मिलते ही मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस जांच में जुट गई है।
पत्नी से परेशान होकर सुसाइड करने वाले AI इंजीनियर की कहानी आपको रुला देगी
बेंगलुरु में बिहार के समस्तीपुर के रहनेवाले एक AI इंजीनियर अतुल सुभाष ने सुसाइड कर लिया है।बीते 9 दिसंबर को अतुल ने 1 घंटे 20 मिनट और 24 पन्ने का सुसाइट नोट जारी कर कहा कि उनके पास अब सुसाइड करने के सिवा कोई उपाय नहीं है।
जिले के तीन मुखिया को मिलेगा राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार
सीवान के तीन पंचायतों का चयन राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2024 के लिए किया गया है। इसमें दरौंदा प्रखंड के दो पंचायतों में जलालपुर से बबिता देबी और रुकुंडीपुर से बबिता देबी का चयन किया गया है।
नए कलेक्ट्रेट भवन का CM नीतीश ने किया उद्घाटन
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पटना कलेक्ट्रेट के नए भवन का उद्घाटन किया। अब 39 विभागों का संचालन एक ही भवन से होगा। लोगों को कामकाज के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। पिछले काफी समय से डीएम कार्यालय हिंदी भवन में चल रहा था।
बिहार के 24 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट,4 डिग्री तक गिरेगा पारा
मौसम विभाग ने आज बिहार 24 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, सुपौल, मधेपुरा, किशनगंज, अररिया, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, खगड़िया, बांका, जमुई और मुंगेर शामिल हैं।
दिल्ली-शिलॉन्ग फ्लाइट की पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
दिल्ली से शिलॉन्ग जा रही फ्लाइट की पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। बर्ड हिट के कारण पटना एयरपोर्ट पर विमान को उतारा गया। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक विमान के सभी 80 यात्री सुरक्षित हैं।