2 बाइक से आए 5 बदमाशों ने की फायरिंग: 4 गिरफ्तार

News Saga Desk

पटना। दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को जमीन विवाद में 2 बाइक से आए 5 बदमाशों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से एक पिस्टल, दो देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस और दो बाइक को बरामद किया गया है। वहीं पुलिस ने मौके से 7 खोखा भी बरामद किया है। फिलहाल एक आरोपी फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा, एक चल रहा फरार

जानकारी के अनुसार मठियापुर नीतीश आहर के पास 22 कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस बीच जमीन पर एक पक्ष की ओर से बाउंड्री का काम कराया जा रहा था। इसके विरोध में बदमाशों ने गुरुवार की देर शाम फायरिंग की घटना को अंजाम दे दिया। मौके पर मौजूद बाउंड्री करवा रहे कमलेश कुमार ने कहा कि उन लोगों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। इसके साथ ही इसकी सूचना शाहपुर थाने को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायरिंग कर रहे चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक अपराधी मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान रंजीत कुमार, अनी सिंह, आदित्य सिंह और सरला कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने इनके पास से हथियार भी बरामद किया है। कमलेश ने आगे बताया कि नीतीश आहार के पास उनकी जमीन है। जो कि उनकी मां के नाम पर है। उसी जमीन पर बाउंड्री करवा रहे थे। इस बीच छोटी हवेली मैनपुरा के रहने वाले अरशद हुसैन अपनी ननिहाल की पुश्तैनी जमीन बताकर कब्जा करने पहुंच गए। रात के 10 बजे दो बाइक से पांच अपराधी अचानक पहुंचे और फायरिंग करने लगे। अपराधियों ने कुल 10 राउंड फायरिंग की और सभी लोग पीछे भागकर अपनी जान को बचाया।

मामले को लेकर शाहपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार आनंद ने कहा कि जमीन विवाद में गोलीबारी की घटना हुई है। मामले में चार अपराधियों को एक पिस्टल, दो देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, दो मोबाइल और दो बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है। मौके से 7 खोखा भी मिला है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Read More News

पलामू इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल मेस में बड़ी गड़बड़ी, एक्सपायर खाद्य पदार्थ जब्त

पलामू इंजीनियरिंग कॉलेज गर्ल्स हॉस्टल मेस की जांच में एक्सपायर व मिसब्रांडेड खाद्य पदार्थ मिले।...

झारखंड के दुमका के रेशम किसान शम्भूनाथ देहरी को राष्ट्रीय सम्मान, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया पुरस्कृत

दुमका के रेशम किसान शम्भूनाथ देहरी को केंद्रीय रेशम बोर्ड के 77वें स्थापना दिवस पर ‘प्राइवेट...

बिहार विधान परिषद चुनाव: जन सुराज ने 5 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए, प्रशांत किशोर का शिक्षकों से 3 बड़े वादे

बिहार विधान परिषद चुनाव में जन सुराज ने 5 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। प्रशांत किशोर ने शिक्षकों...

Read More