पटना में ट्रैफिक व क्राइम कंट्रोल अब हाई-टेक, सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों पर तुरंत अलर्ट
पटना में कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक सिस्टम को अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन ने टेक्नोलॉजी आधारित निगरानी को और मजबूत कर दिया है। स्मार्ट ट्रैफिक और क्राइम प्रिवेंशन के लिए अब ICCC (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) के कैमरों का इस्तेमाल नए तरीके से किया जा रहा है। सड़क किनारे लंबे समय तक पार्क की गई गाड़ियों पर सिस्टम तुरंत कंट्रोल रूम को अलर्ट भेजेगा, जिससे संदिग्ध वाहनों पर त्वरित कार्रवाई संभव होगी।
पटना में नंगे हाई-वोल्टेज तार होंगे खत्म, 2 साल में पूरा शहर बनेगा ‘फुल कवर्ड नेटवर्क
पटना में 11kV के नंगे हाई-वोल्टेज तारों को हटाकर कवर्ड कंडक्टर लगाने का काम तेज गति से जारी है। पूरे शहर में फैले करीब 1450 किलोमीटर लंबे पुराने वायर नेटवर्क को चरणबद्ध तरीके से बदला जा रहा है। पहले चरण में 393 किलोमीटर तारों को बदलने की तैयारी है, वहीं शेष 1057 किलोमीटर क्षेत्र को अगले दो वर्षों में नया सुरक्षा कवच मिल जाएगा।
डेहरी-ऑन-सोन में बालू कारोबारी से 5 करोड़ की रंगदारी, लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर दी गई जान की धमकी
रोहतास जिले के डेहरी-ऑन-सोन से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक बालू कारोबारी से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ा बताते हुए कॉल पर जान से मारने की चेतावनी भी दी।
बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू, नए स्पीकर के चुनाव पर सभी की नजरें
बिहार में नई सरकार के गठन के बाद आज से विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया। यह सत्र 1 से 5 दिसंबर 2025 तक चलेगा।
फारबिसगंज के कटहरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में बुजुर्ग की जलने से मौत
अररिया | जिले के फारबिसगंज के किरकिचिया पंचायत के वार्ड संख्या दो कटहरा में शनिवार देर शाम शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई,जिससे घर समेत घर में रखा सारा समान जलकर पूरी तरह राख हो गया।
नालंदा में स्कूली बच्चों ने बाल विवाह के खिलाफ उठाई आवाज, लिया सामूहिक संकल्प
नालंदा: बिहारशरीफबाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत नालंदा जिले के हिलसा स्थित मध्य विद्यालय में शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बाल विवाह रोकथाम के संदेश को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छात्रों ने नाटक, पेंटिंग, रंगोली और अन्य गतिविधियों के माध्यम से अपनी भागीदारी दर्ज की।
लैंड–सैंड–लीकर माफिया पर करारी चोट, बिहार में शुरू बुलडोज़र अभियान
बिहार में कानून-व्यवस्था को सख्त रूप देने के लिए गृह मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अब पूरी तरह एक्शन मोड में हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि अपराध और माफिया गतिविधियों के लिए अब राज्य में कोई जगह नहीं बचेगी। सरकार ने अपराध नियंत्रण के लिए टेक्नोलॉजी, आधुनिक पुलिसिंग और टार्गेटेड एक्शन का संयोजन तैयार किया है, जिसका प्रभाव जल्द ही पूरे प्रदेश में दिखने की उम्मीद है।
महिला रोजगार योजना से बदली तस्वीर, 10 हजार की सहायता से कारोबार शुरू कर सशक्त हुईं बिहार की महिलाएं
बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना महिलाओं के जीवन में बदलाव की नई कहानी लिख रही है। सरकार की ओर से रोजगार की शुरुआत के लिए 10–10 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है, जिसका उपयोग कर महिलाएं अब आत्मनिर्भर बन रही हैं और अपने पैरों पर खड़ी हो रही हैं। कई लाभार्थी महिलाओं ने बताया कि इस राशि से उन्होंने छोटे कारोबार शुरू किए और अब अच्छी आमदनी अर्जित कर रही हैं।
बिहार में होल्डिंग टैक्स बकाया पर 100% ब्याज और पेनाल्टी माफी, केवल मूल राशि जमा करें
बिहार में लंबे समय से होल्डिंग टैक्स का बकाया जमा करने में कठिनाई झेल रहे संपत्ति धारकों को बड़ी राहत मिलने वाली है। राज्य सरकार ने नगरपालिका संपत्ति कर प्रोत्साहन ब्याज एवं पेनाल्टी छूट योजना लागू कर दी है। इसके तहत अब 31 मार्च 2026 तक बकाया टैक्स पर लगे सभी ब्याज और पेनाल्टी माफ होंगे। करदाता को केवल मूल राशि एकमुश्त जमा करनी होगी। यह पहल शहर में राजस्व सुधार और कर भुगतान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है।
गोरखपुर–सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे पर काम तेज, बिहार के 8 जिले सीधे जुड़ेंगे, दूरी और समय दोनों घटेंगे
बिहार चुनाव संपन्न होते ही बिहार में सड़क और पुल निर्माण कार्य दोबारा गति पकड़ चुका है। इसी क्रम में गोरखपुर–सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे परियोजना पर भी तेजी से काम आगे बढ़ रहा है। यह एक्सप्रेसवे राज्य के आठ प्रमुख जिलों से होकर गुजरेगा और प्रशासनिक स्तर पर तैयारी की रफ्तार बढ़ा दी गई है। योजना के मुताबिक इस एक्सप्रेसवे की शुरुआत पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर से होगी।