अमित शाह का राजद-कांग्रेस पर हमला: “भ्रष्टाचार के प्रतीक दलों को फिर से सत्ता में नहीं आने देंगे”
दरभंगा : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को दरभंगा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राजद-कांग्रेस गठबंधन पर तीखा हमला बोला।
पटना में इंडिया गठबंधन का संकल्प पत्र जारी: हर घर को नौकरी और भूमिहीनों को जमीन देने का वादा
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आज पटना में इंडिया गठबंधन ने अपना साझा संकल्प पत्र जारी किया, जिससे राज्य की राजनीति में नई हलचल मच गई। कार्यक्रम के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव, वाम दलों के दीपांकर भट्टाचार्य, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी** सहित गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहे।
राजद की बड़ी सर्जरी : बगावत पर 27 नेता पार्टी से बाहर
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त नेताओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 27 नेताओं और कार्यकर्ताओं को छह वर्षों के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। इनमें दो मौजूदा विधायक, चार पूर्व विधायक और एक विधान पार्षद भी शामिल हैं।
मोदी के डर से मुसलमान लालू को वोट दे देते हैं, लेकिन उन्हें अब लालटेन का किरासत तेल नहीं बनना है : प्रशांत किशोर
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान तेज हो गया है। अमित शाह, नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव, प्रशांत किशोर समेत सभी दलों के नेता वोटरों के बीच पसीना बहा रहे हैं। प्रशांत किशोर ने मुस्लिम वोटरों का मत हासिल करने के लिए लालू-मोदी कार्ड खेला है।
बिहार के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार बनानी होगी, क्योंकि महागठबंधन के पास न नेता हैं, न नीयत: अमित शाह
पटना | केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार में खगड़िया के बाद मुंगेर के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के नौवागढ़ी में जनसभा को सम्बोधित किया और राज्य की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने पूर्व की गैर भाजपा सरकारों पर निशाना भी साधा।
छठ पर नहीं होगी बिजली की किल्लत, मोतिहारी विद्युत विभाग ने की तैयारी,कंट्रोल रूम किया स्थापित
पूर्वी चंपारण | लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर विद्युत विभाग निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए पूरी तैयारी की है। उपभोक्ताओं को त्योहारों के दौरान बेहतर सेवा देने के लिए विभाग ने डिविजन स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं, जहां से विद्युत आपूर्ति की सतत मॉनिटरिंग के लिए पुख्ता तैयारी की गई है।
छठ पर्व पर लालू यादव का एनडीए सरकार पर वार – “झूठ के बेताज बादशाह और जुमलों के सरदार” बताया
आज नहाय-खाय के साथ लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत हो गई है, लेकिन इसी बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने केंद्र की एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए सरकार को झूठ के बेताज बादशाह और जुमलों के सरदार बताया। झूठ के बेताज बादशाह और जुमलों के सरदार ने शेखी बघारते हुए कहा था कि देश की कुल 13,198 ट्रेनों में से 12,000 रेलगाड़ियां छठ पर्व के अवसर पर बिहार के लिए चलाई जाएंगी। यह भी सफेद झूठ निकला। 20 सालों की एनडीए सरकार में पलायन का दंश झेल रहे बिहारियों के लिए लोक आस्था के महापर्व छठ पर भी ये लोग रेलगाड़ियां ढंग से नहीं चलवा सके।
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अंतरराज्यीय पुलिस की बैठक
भागलपुर | बिहार विधानसभा आम निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पीरपैंती थाना परिसर में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण अंतरराज्यीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कहलगांव एसडीपीओ दो पंकज कुमार ने की। इस बैठक में झारखंड राज्य के साहेबगंज और गोड्डा जिले के पुलिस पदाधिकारियों सहित स्थानीय पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष व कांग्रेस विधायक नीतू की देवरानी ने भाजपा उम्मीदवार अनिल को दिया समर्थन
नवादा | नवादा में शुक्रवार को घटित एक ताजा घटना क्रम में कांग्रेस पार्टी के 25 वर्षों तक मंत्री रहे स्वर्गीय आदित्य सिंह की पुत्रवधू कांग्रेस पार्टी के 10 वर्षों तक अध्यक्ष तथा वर्तमान हिसुआ विधायक नीतू सिंह की देवरानी आभा सिंह ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर भाजपा उम्मीदवार अनिल सिंह का समर्थन देते हुए चुनाव जीतने में साथ देने का वादा किया है।
समस्तीपुर में पीएम मोदी की गरज : बोले, लालू राज अंधकार का प्रतीक, NDA है विकास और सुशासन की पक्की गारंटी
समस्तीपुर: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को समस्तीपुर के मिथिला मैदान से NDA के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में पीएम मोदी ने NDA सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और राजद-कांग्रेस गठबंधन पर तीखा हमला** बोला। उन्होंने मंच से कहा — “मिथिला के हृदय स्थली समस्तीपुर के सब लोग के प्रणाम करि छी।”