विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी
छपरा | भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार बिहार विधानसभा आम चुनाव के पहले चरण के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी हो चुकी है। इसके साथ ही जिला के सभी 10 विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी ने फॉर्म-1 में नोटिस प्रकाशित कर दिया है। उक्त बातें जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अमन समीर ने पत्रकार वार्ता में कहीं।
जन सुराज से आर. के. मिश्रा बनाम संभावित चुनौती – जातीय समीकरण, मुस्लिम वोट और चुनावी विश्लेषण
दरभंगा | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में दरभंगा शहरी विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधि इस बार पहले से कहीं अधिक गरमाई हुई है। जन सुराज पार्टी ने इस क्षेत्र से पूर्व आईपीएस अधिकारी आर. के. मिश्रा को उम्मीदवार घोषित किया है। मिश्रा की ब्राह्मण जाति, साफ-सुथरी प्रशासनिक छवि और लंबा अनुभव उन्हें इस चुनाव में प्रभावशाली विकल्प बनाता है।
अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार
भागलपुर | ट्रेन संख्या 13015 अप कविगुरु एक्सप्रेस द्वारा अवैध शराब के परिवहन के संबंध में विश्वसनीय स्रोतों से प्राप्त सूचना के आधार पर भागलपुर रेलवे स्टेशन पर एक संयुक्त छापेमारी की गई। उक्त ट्रेन के आगमन पर आरपीएफ टीम ने आबकारी विभाग भागलपुर के अधिकारियों के साथ समन्वय में भागलपुर के आईपीएफ अवनीत कुमार सिंह की देखरेख में छापेमारी की।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: प्रथम चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू
पटना | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवार अब निर्धारित तिथि तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। पहले चरण में जिन क्षेत्रों में मतदान होना है, वहाँ के जिला निर्वाचन कार्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
बिहार में एनडीए के 20 साल के शासनकाल को कांग्रेस ने बताया विनाशकाल
पटना | प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने अपने संबोधन में सभी आगत बारिश नेताओं का स्वागत किया और उन्होंने बिहार के राजग शासन के 20 साल को विनाश काल बताते हुए संवाददाता सम्मेलन की शुरुआत की।
बिहार के प.चंपारण में बाढ़ इस बार फिर बेघर हुए 40 परिवार, स्थायी पुनर्वास की उठी मांग
बेतिया | बिहार में पश्चिम चंपारण ज़िला स्थित लौरिया प्रखंड के दानियाल परसौना पंचायत के वार्ड संख्या 12 में बाढ़ ने एक बार फिर तबाही मचाई है। नदी के किनारे बसे करीब 40 परिवारों के घरों में पानी घुसने से लोग बेघर हो गए हैं। सभी परिवार ऊंचे स्थानों पर शरण लिए हुए हैं और राहत की आस में दिन गुजार रहे हैं।
डीएम-एसएसपी ने किया डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण
भागलपुर | जिले के पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र में चुनाव की तैयारी को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने गुरुवार को लक्ष्मी नारायण उच्च विद्यालय स्थित डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया।
जबरन अपहरण के आरोपित के बेल काे कोर्ट ने किया अस्वीकृत, कहा- आरोप गंभीर
दरभंगा | अलीनगर थाना क्षेत्र के एक गंभीर मामले में अदालत ने मुख्य अभियुक्त हिजबूल रहमान उर्फ आरजू की जमानत याचिका खारिज कर दी है। अभियुक्त पर एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने का आरोप लगा है।
मतदाता जागरुकता अभियान में जोर-शोर से जुटीं जीविका दीदियां
अररिया | अररिया जिले में 11 नवंबर को मतदान होना है। ऐसे में नेता से लेकर जनता तक में चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। ऐसे में मतदाताओं को जागरूक करने की कवायद भी तेज हो चुकी है। इसी कड़ी में जिले के सभी नौ प्रखंडों की जीविका दीदियां खुद जागरूक होने के साथ-साथ दूसरे मतदाताओं को भी जागरूक करने में लगी है।
नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
नालंदा | बिहार विधान सभा चुनाव को शांति पूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को हरनौत प्रखंड के तेलमर थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।