मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरपुर जिले में 1,333 करोड़ रुपये की लागत से 22 योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास
पटना | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मुजफ्फरपुर जिले के सकरा वाजिद पंचायत भवन परिसर से 1,333.29 करोड़ रुपये की लागत से कुल 22 योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।
इंदिरा गाँधी ह्रदय रोग संस्थान में पश्चिम चंपारण के 24 बाल ह्रदय रोगियों की हुई स्क्रिनिंग
बेतिया | मुख्यमंत्री बाल ह्रदय योजना के तहत ह्रदय रोग से पीड़ित जिले के विभिन्न प्रखंडो के 24 बच्चों को सोमवार को उनके अभिभावक के साथ एम्बुलेंस से जिला समाहरणालय कैम्पस बेतिया से हृदय से सम्बन्धित जाँच के लिए इंदिरा गाँधी ह्रदय रोग संस्थान पटना भेजा गया,जहाँ जिले के 24 बाल ह्रदय रोगियों की स्क्रिनिंग अन्य जिलों के बच्चों के साथ अहमदाबाद सत्य साईं हॉस्पिटल के डॉक्टर की देखरेख में की गई।
अलीनगर से बीजेपी की संभावित उम्मीदवार बनेंगी लोकगायिका मैथिली ठाकुर, मिथिला में उत्साह की लहर
दरभंगा | अलीनगर विधानसभा सीट से इस बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दांव राजनीति से अधिक सांस्कृतिक दिख रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, सुप्रसिद्ध लोकगायिका और मिथिला की पहचान मैथिली ठाकुर को अलीनगर विधानसभा से प्रत्याशी बनाए जाने की संभावना लगभग तय मानी जा रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन क्षेत्र में सियासी हलचल और चर्चाओं का दौर तेज़ हो गया है।
दरभंगा पुलिस की रातभर सक्रियता, संदिग्ध स्थलों पर रखी गई विशेष निगरानी
दरभंगा | अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने और जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दरभंगा पुलिस रविवार की रात्रि पूरी तरह सक्रिय रही। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने गश्ती अभियान चलाते हुए संदिग्ध स्थलों पर विशेष निगरानी रखी।
‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के तहत 21 लाख महिलाओं के खाते में भेजे गये 10-10 हजार रुपये
पटना | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1, अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ से ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की 21 लाख लाभुक महिलाओं के खाते में 10 हजार रूपये प्रति लाभुक की दर से 2100 करोड़ रुपये की राशि का हस्तांतरित किया।
फारबिसगंज के पिपरा में परमान नदी का तटबंध टूटा, सैकड़ों घरों में घुसा बाढ़ का पानी
अररिया | जिले के फारबिसगंज के पिपरा में परमान नदी का तटबंध टूट गया है।जिससे नदी का पानी सैकड़ों घरों में घुसकर भारी तबाही मचा रही है।
नेपाल सहित उत्तर बिहार में अतिवृष्टि से सभी सीमावर्ती जिलों में बाढ़,सैकड़ों गांवों घुसा पानी
पटना | पड़ोसी देश नेपाल सहित उत्तर बिहार के अधिकतर जिलों में हुई अतिवृष्टि से राज्य एक बार फिर से बाढ़ की चपेट में है।बिहार में बागमती, कोसी, कमला, बलान समेत कई अन्य नदियां उफान पर हैं, जिससे मोतिहारी, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और सहरसा समेत कई जिलों में स्थिति विकट है।
बिहार की राजधानी पटना में भी दौड़ी मेट्रो ट्रेन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिखाई हरी झंडी
पटना | बिहार में मेट्राें ट्रेन चलने का इंतजार खत्म खाे गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साेमवार काे पटना मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही बिहार काे पहली मेट्रो ट्रेन की सौगात मिल गई है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मेट्रो के पहले फेज का आज करेंगे उद्घाटन
पटना | राजधानी पटना के लोगों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे भूतनाथ से न्यू आईएसबीटी तक मेट्रो रेल के पहले फेज का उद्घाटन करेंगे।
ग्रामीणाें पर लाठी चार्ज करने के आरोप में थाना प्रभारी निलंबित, तीन पुलिस अधिकारी लाइन हाजिर
नवादा | बिहार के नवादा जिले के गोविंदपुर थाने में हुए बवाल और पुलिस पर पथराव की घटना के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। मगध रेंज के आईजी छत्रनील सिंह के आदेश पर सोमवार को एसपी अभिनव धीमान ने गोविंदपुर थानाध्यक्ष बलबीर कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। डीएसपी गुलशन कुमार ने इस निलंबन की पुष्टि की।