कोढ़ा पुलिस ने 443.83 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार
कटिहार | जिले के कोढ़ा थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने स्कॉर्पियो और पिकअप वाहन से कुल 443.83 लीटर विदेशी शराब बरामद की है।
कार्यपालक अभियंता के घर विजिलेंस की छापेमारी
भागलपुर | भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रणव कुमार के भागलपुर स्थित घर पर विजिलेंस की टीम ने बुधवार सुबह छापेमारी से कर रही है। बताया जा रहा है कि आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने के बाद पटना से आई 12 सदस्यीय विजिलेंस टीम ने यह कार्रवाई शुरू की है।
रानीगंज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत रंगोली निर्माण का आयोजन
News Saga Desk अररिया | जिला के रानीगंज प्रखंड में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाना था। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्रों में रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए वोट फॉर बैटर बिहार का संदेश दिया।आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं ने अपने अपने केन्द्रों पर रंगारंग रंगोली का निर्माण कर मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
लक्ष्मीपुर रेलवे स्टेशन के पास सड़क बहा, आवागमन हुआ प्रभावित
अररिया | अररिया में बहने वाली नदियां के जलस्तर में बुधवार को कमी आई है। दो दिनों से बारिश नहीं होने के कारण जिले में बहने वाली नदी परमान, बकरा, रतुआ, सुरसर, नूना सहित अन्य नदियों के जलस्तर में कमी देखी जा रही है। लेकिन बाढ़ के हालात अभी भी नरपतगंज, फारबिसगंज, कुर्साकांटा, सिकटी, जोकीहाट आदि प्रखंडों में बना हुआ है।
नदी के बीच जिंदगी: नाव ही है सहारा, जमीरा टापू के लोग आज भी सड़क से कोसों दूर
पूर्णिया | बिहार में पूर्णिया जिले के अमौर प्रखंड के तियरपारा पंचायत के वार्ड संख्या 9 स्थित जमीरा गांव के लोगों की जिंदगी आज भी संघर्ष का पर्याय बनी हुई है। चारों तरफ हिछामती नदी से घिरे इस छोटे से टापू में बसे लगभग 25 से 30 परिवार आज़ादी के बाद से अब तक मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं।
पेंशनर समाज की बैठक में नई कार्यकारिणी के चयन को लेकर मंथन
अररिया | बिहार राज्य पेंशनर समाज के फारबिसगंज अनुमंडल इकाई की मासिक बैठक स्थानीय पेंशनर भवन में मंगलवार को आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता सभापति उमेश प्रसाद वर्मा और संचालन संयुक्त सचिव सह मीडिया प्रभारी विद्यानंद पासवान एवं हरिशंकर झा ने संयुक्त रूप से किया।
नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुई जदयू की बैठक,संजय झा ने कहा-दो से तीन दिनों में राजग में सीट बंटवारे पर होगा फैसला
पटना | बिहार विधानसभा चुनाव- 2025 की तारीखों की घोषणा के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में हलचल तेज हो गई है। आज मुख्यमंत्री आवास में नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की है।
रेस्टोरेंट में लगी आग, अग्निशमन की दो गाड़ियों ने पाया काबू
भागलपुर | जिले के जोगसर थाना क्षेत्र के खरमनचक के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में मंगलवार को अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट के किचन में खाना बनाने के दौरान गैस पाइप से रिसाव होने पर आग भड़क उठी।
पिता की डांट से नाराज बेटी ने की आत्महत्या
भागलपुर | जिले के कजरैली थाना क्षेत्र के गुडी बहादुरपुर गांव में मंगलवार को अपने पिता की डांट से नाराज होकर बेटी सुमन रंजन ने आत्महत्या कर ली।
कई विधायकों की टिकट पर खतरा! सीएम हाउस में नीतीश कुमार ने की अहम बैठक, तय हुई चुनावी रणनीति
पटना | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों के ऐलान के बाद राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को 1 अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर जदयू की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई, जो करीब 45 मिनट तक चली। बैठक में वरिष्ठ नेता और मंत्री विजय चौधरी, संजय झा समेत संगठन से जुड़े कई प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए। चर्चा का मुख्य विषय था — टिकट बंटवारा, उम्मीदवार चयन और चुनावी रणनीति।