बिहार चुनाव: NDA ने जारी किया घोषणा पत्र, 1 करोड़ नौकरियों का वादा
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियाँ अपनी तैयारियों में जुट गया है। सभी अपने घोषणा पत्र जारी करने में भी जुट गए हैं। इसी बीच NDA ने भी आज अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस घोषणा पत्र में 1 करोड़ से ज्यादा नौकरियां देने का वादा किया गया है। साथ ही 1 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का वादा किया गया है। घोषणा पत्र में महिलाओं, युवाओं, पिछड़ा वर्ग, किसानों और व्यापारियों का ध्यान रखा गया है। जिसमें रोजगार, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य से जुड़े 25 प्रमुख वादे किए गए हैं।
एसएसबी ने सीमावर्ती महिलाओं के लिए शुरू किया 30 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण शिविर
पूर्वी चंपारण | 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, रक्सौल के समवाय मुख्यालय सेनुवरिया के कार्यक्षेत्र में स्थित वाहिनी के वाइब्रेंट विलेज “सेनुवरिया” में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत 15 सीमावर्ती महिलाओं एवं युवतियों के लिए 30 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन 47वीं वाहिनी एसएसबी रक्सौल के कमांडेंट संजय पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर किया।
एनडीए सरकार ने लालू-राबड़ी के जंगल राज का किया सफाया:धामी
बिहार | बिहार में जब एनडीए की सरकार बनी तो लालू राबड़ी का जंगल राज समाप्त हो गया और बिहार में विकास की रफ्तार चलने लगी ,नीतीश कुमार की डबल इंजन की सरकार ने विकास के गति को तेज किया और चारों तरफ सड़क पुल पुलिया स्वास्थ्य शिक्षा में सुधार किया। उक्त बाते गुरूवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरसिद्धि के एम आर इंटर कॉलेज के प्रांगण में भाजपा प्रत्याशी कृष्णानंद पासवान के पक्ष एक महती सभा को संबोधित करते हुए कही।
पीएम मोदी के शासन में देश नक्सलवाद और भ्रष्टाचार से मुक्त हो चुका है : अमित शाह
पटना | बिहार के मुंगेर, लखीसराय और नालंदा जिले में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के शासन में देश नक्सलवाद मुक्त हो रहा है, आतंकवाद से मुक्त हो चुका है और भ्रष्टाचार से भी मुक्त हो चुका है।
सुगौली में देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण | सुगौली थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष अवनीश सिंह के नेतृत्व में की गई।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनावी सभा में कहा-हीरा (हाई वे, इंटरनेट, रेलवे और एयरपोर्ट) विकास का माध्यम
पटना | भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को बिहार के बख्तियापुर विधानसभा क्षेत्र के हरनौत में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जिस भी राज्य में एनडीए की सरकार आए वाहन विकास हुआ जहां नहीं आईआईवहाँ विकास रुक सा गया।
लालू परिवार में तनाव? तेजप्रताप के काफिले पर हमला, भीड़ बोली- ‘तेजस्वी जिंदाबाद’
बिहार विधानसभा के चुनावी हलचल के बीच लालू परिवार और राजद से अलग होकर चुनाव लड़ रहे जनशक्ति जनता दल (JJD) प्रमुख तेजप्रताप यादव पर प्रचार के दौरान जनता से विरोध का सामना करना पड़ा है।
लखीसराय रैली में शाह का वार— मोदी पर भ्रष्टाचार का दाग नहीं, महागठबंधन का अंत निकट
लखीसराय : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लखीसराय में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “राहुल बाबा कल आए और प्रधानमंत्री मोदी का अपमान करने वाले शब्द बोले। लेकिन ऐसा करते हुए उन्होंने छठी मैया का भी अपमान कर दिया। उन्होंने कहा कि जो लोग छठ पूजा मनाते हैं, वे ड्रामा करते हैं।”
तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर निशाना: गुजरात में उद्योग, वोट बिहार से; कहा- बिहार को बना रखा है बंधक
दरभंगा : महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को दरभंगा के गौराबौराम में जनसभा को संबोधित किया। खराब मौसम की वजह से मधेपुरा के बिहारीगंज और आलमनगर की उनकी सभाएं रद्द हो गईं, लेकिन वे निर्धारित समय से पहले दरभंगा पहुंचे और वीआईपी प्रत्याशी संतोष सहनी के समर्थन में प्रचार किया।
समस्तीपुर रैली में PM मोदी का हमला: राजद पर कट्टा, कुशासन और करप्शन का आरोप, पुराने हत्याकांड का भी किया जिक्र
छठ महापर्व के बाद बिहार पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने राजद और कांग्रेस पर हमला बोला है। राहुल गांधी के बाद मुजफ्फरपुर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राजद और कांग्रेस की पहचान पांच चीजो से है। कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन, करप्शन बिहार में राजद के ‘जंगलराज’ की पहचान हैं। उन्होंने कहा “विकसित भारत के लिए बिहार का विकसित होना जरूरी है, लेकिन ये दल बिहार को केवल पीछे ले जाते हैं।”