आचार संहिता लागू होने के साथ ही राजनीतिक दलों के बैनर पोस्टर हटाने का काम शुरू
अररिया | बिहार विधानसभा चुनाव की तिथि की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गया है। आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किए जाने को लेकर जिला प्रशासन ने भी कवायद शुरू कर दी है। सरकारी कार्यालय और पब्लिक प्लेस से राजनीतिक दलों के बैनर और पोस्टर के साथ टंगे होर्डिंग्स को हटाया जा रहा है।
बिहार के रोहतास में स्कॉर्पियो-ऑटो की टक्कर में तीन की मौत
डेहरी आन सोन | बिहार में रोहजतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र के सासाराम -आरा पथ के गंगहर टोला के पास सोमवार देर रात टेंपो और स्कॉर्पियो के बीच हुई टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई । दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं ।
अधिसूचना जारी होते ही आचार संहिता जिला में लागू,छह विधानसभा में 19,72,805 मतदाता करेंगे मतदान
अररिया | निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव को लेकर तारीख की घोषणा कर दी गई है। दो चरणों में बिहार विधानसभा चुनाव 6 नवम्बर और 11 नवम्बर को होगी। जिले के छह विधानसभा चुनाव में 2,358 मतदान केंद्रों पर 19,72,805 मतदाता चुनाव की प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे।जिसमें पुरुष मतदाता 1033404,महिला मतदाता 939312 और अन्य मतदाता 89 हैं। पीडबलूडी मतदाताओं की संख्या 20952 और सेवा मतदाताओं की संख्या 973 है।
बिहार में दो चरणों में होगा विधानसभा चुनाव, तेजस्वी ने कहा-परिवर्तन का बिगुल बज चुका है
पटना | बिहार विधानसभा चुनाव-2025 की तारीख की घोषणा हो गई है। दिल्ली के विज्ञान भवन में चुनाव आयोग के अधिकारियों ने पत्रकार वार्ता कर चुनाव शेड्यूल की जानकारी आज दी। बिहार में चुनाव 2 चरण में होंगे। 6 और 11 नवंबर को मतदान होगा। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। 243 सदस्यीय राज्य विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है। पिछली बार 2020 का विधानसभा चुनाव तीन चरणों में हुआ था, जिसमें 56.93 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का बजा बिगुल: अररिया में 11 नवंबर को मतदान, प्रशासन ने कसी कमर
फारबिसगंज/अररिया | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का बिगुल बज चुका है! भारत निर्वाचन आयोग की घोषणा के साथ ही अररिया जिले में चुनाव की सरगर्मियाँ तेज़ हो गई हैं। अररिया जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनिल कुमार ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर बताया कि अररिया जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए 11 नवम्बर 2025 (मंगलवार) को मतदान होगा, जिसके साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम
पूर्वी चंपारण | एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी 47वीं वाहिनी रक्सौल, प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर पूर्वी चंपारण तथा स्वच्छ संस्था के तत्वावधान में सोमवार को कस्तूरबा बालिका उच्च विद्यालय परिसर में मानव व्यापार, बाल यौन शोषण, बाल विवाह एवं बाल श्रम की रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग इंस्पेक्टर विकास कुमार ने की।
दवाई, सिंचाई, पढ़ाई और कार्रवाई वाली सरकार बनाएंगे तेजस्वी: संजय यादव
भागलपुर | झारखंड के श्रम संसाधन मंत्री संजय यादव, बिहार सरकार बाल श्रमिक आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ चक्रपाणि हिमांशु एवं प्रदेश युवा महासचिव रजनीश यादव ने 08 अक्टूबर को बिरनौध प्राथमिक विद्यालय गोराडीह भागलपुर में होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कहलगांव प्रखंड अंतर्गत एकचारी में सोमवार को सन्हौला जिला परिषद सदस्य नाजनी नाज के आवास पर प्रमुख राष्ट्रीय जनता दल कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया गया।
चुनाव की अधिसूचना जारी होने पर पुलिस का हुआ फ्लैग मार्च
अररिया | विधान बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा चुनाव की तिथि की घोषणा करने के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है। निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है और इसी कड़ी में सोमवार को अररिया जिला पुलिस की ओर से पूरे शहर में फ्लैग मार्च किया गया।
राजद का दलित महादलित अधिकार सम्मेलन में एकजुटता पर बल
अररिया | फारबिसगंज के राम मनोहर लोहिया पथ स्थित राजद कार्यालय में सोमवार को राजद की ओर से दलित महादलित अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मनोज सदा ने की। जबकि संचालन प्रो.साबिर इदरीश ने किया।
दरभंगा में अनुकम्पा के आधार पर 52 अभ्यर्थियों को मिली नियुक्ति, जिलाधिकारी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
दरभंगा | दरभंगा जिला अंतर्गत माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अनुकम्पा के आधार पर कुल 52 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इनमें 44 विद्यालय लिपिक एवं 8 विद्यालय परिचारी के पद शामिल हैं।