दुर्गा पूजा के मद्देनजर कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित, कुछ रद्द तो कुछ शॉर्ट-टर्मिनेट
पूर्वी सिंहभूम | दुर्गा पूजा के दौरान रेलवे प्रशासन ने परिचालनिक कारणों से कई ट्रेनों को रद्द करने, शॉर्ट-टर्मिनेट/शॉर्ट-ओरिजिनेट करने और कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से रविवार को अधिसूचना जारी की गई है।
एसएसबी ने तस्करी के 105 किलो गांजा किया जब्त
अररिया | एसएसबी 56वीं वाहिनी के बाह्य सीमा चौकी ए समवाय फुलकाहा के द्वारा बीओपी पथरदेवा स्थित गांव गोरपुछरी में तस्करी के 105 किलो गांजा बरामद किया।एसएसबी ने यह कार्रवाई भारतीय बोर्डर भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 184 के नजदीक भारत साइड में लगभग एक किलो मीटर की दूरी पर तस्करी का गांजा 105 किलो जब्त किया गया।
अर्जेंटीना के राजदूत के भांजे की गलाकाट हत्या का 24 घंटे के बाद भी पुलिस को नही मिली सुराग,एसआइटी गठित
नवादा | बिहार के नवादा जिले में अर्जेंटीना के राजदूत अजनीश कुमार के भांजे तथा पूर्व सिविल सर्जन डॉक्टर अरुंधति के नाती का गला रेत कर हत्या कर दिए जाने के 24 घंटे बाद भी पुलिस को अभी तक हत्या के कारणों तथा हत्यारों का सुराग नहीं मिल पाया है।
बिहार भाजपा ने की 45 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति की घोषणा
पटना | बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव अभियान समिति के सदस्यों के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा ने कुल 45 सदस्यों को चुनाव अभियान की जिम्मेदारी सौंपी है। सभी सदस्यों को अलग-अलग इलाके की कमान सौंपी जाएगी। इस सूची में दिग्गज नेताओं के साथ-साथ युवाओं को भी जगह दी गई है।
बिहार माता सीता की जन्मभूमि और सदियों से विश्व को प्रेरित करने वाली पवित्र धरती है : उपराष्ट्रपति
पटना | उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन रविवार को पटना में आयोजित उन्मेषा इंटरनेशनल लिटरेचर फेस्टिवल के समापन सत्र में शामिल हुये। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बिहार माता सीता की जन्मभूमि और सदियों से विश्व को प्रेरित करने वाली पवित्र धरती है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश बना चैंपियन
भागलपुर | सैनिक स्कूल गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर भागलपुर में आयोजित 36वां अखिल भारतीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का चैंपियन बनने का गौरव पश्चिमी उत्तरप्रदेश को मिला।
उपायुक्त ने दुर्गा पूजा को लेकर विधि-व्यवस्था मजबूत करने का दिया निेर्देश
हजारीबाग | दुर्गापूजा के मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ और चौकस रखने का निर्देश दिया है। ताकि पूजा के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न घटे। पूजा पंडालों में अग्नि सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिया गया है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
अररिया | बिहार में अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन शनिवार को अररिया जिले के फारबिसगंज हवाई अड्डा मैदान में गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया, कोशी और भागलपुर प्रमंडल के दस जिलों के 49 विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मूलमंत्र दिया।
बिहार के मुख्यमंत्री ने मधुबनी में 25 योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास किया
पटना | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को मधुबनी जिला के सिरसिया-परसाही स्थित पावरग्रिड के मैदान में आयोजित कार्यक्रम स्थल से 8,328.82 करोड़ रुपये लागत की कुल 25 योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।
बिहार चुनाव में दो तिहाई बहुमत मिलने पर घुसपैठियों को चुन चुनकर निकाला जाएगा बाहर : अमित शाह
अररिया | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को बिहार में अररिया जिले के फारबिसगंज पहुंचे और फारबिसगंज हवाई अड्डा के मैदान में पूर्णिया,कोशी और भागलपुर प्रमंडल के दस संगठनात्मक जिलों के 49 विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को क्षेत्रीय बैठक को संबोधित किया।