नवरात्रि के चौथे दिन फारबिसगंज में हुई माँ कूष्माण्डा की पूजा, भक्तों की उमड़ी भीड़
फारबिसगंज/अररिया | नवरात्रि के चौथे दिन आज फारबिसगंज के सुल्तान पोखर स्थित माँ भगवती वैष्णो देवी मंदिर में माँ कूष्माण्डा की पूजा-अर्चना पूरे विधि-विधान और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई। इस पावन अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। माँ कूष्माण्डा को सृष्टि की आदिस्वरूपा माना जाता है। भक्तों ने देवी को मालपुआ और पेड़े का भोग लगाकर उनकी आराधना की।
मवेशी चोरी के दौरान गोली मारकर पशुपालक की हत्या,ग्रामीणों में आक्रोश
अररिया | नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत पलासी पंचायत के वार्ड संख्या 15 में मंगलवार की देर रात मवेशी चोरी के दौरान पशुपालक मो. सोहराब की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात करीब डेढ़ बजे चोरों ने मो. सोहराब के घर से एक भैंस चोरी कर लिया। जब गृहस्वामी की नींद खुली तो उसने ग्रामीणों के साथ बाइक से खोजबीन शुरू की।
401 सेक्टर पदाधिकारियों को मिला प्रशिक्षण
समस्तीपुर | बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बुधवार को सेक्टर पदाधिकारियों का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने की। इस प्रशिक्षण में कुल 401 सेक्टर पदाधिकारियों को चुनावी जिम्मेदारियों की बारीक जानकारी दी गई।
इस महीने के अंत में दौड़ने लगेगी पटना में मेट्रो रेल : जिवेश कुमार
पटना | बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री जिवेश कुमार ने कहा कि इस महीने के अंत तक पटना में मेट्रो रेल का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पटना मेट्रो रेल परियोजना के प्रथम चरण में प्राथमिक कॉरिडोर में कुल पांच स्टेशनों आईएसबीटी, जीरो माइल, भूतनाथ, खेमनीचक एव मलाही पकड़ी के बीच परिचालन शुरू किया जा रहा है, जिसकी कुल लम्बाई 6.20 किलोमीटर है।
कार्यक्रम में शामिल होने सन्हौला आएंगे मुख्यमंत्री
भागलपुर | भागलपुर के सन्हौला प्रखंड में 25 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिरकत करेंगे। जिसको लेकर प्रशासनिक स्तर से लेकर पार्टी स्तर तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री सबसे पहले अरार पंचायत में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय सदानंद सिंह की प्रतिमा का नमन करेंगे और लाभुकों से संवाद करेंगे। उसके बाद सिलहन खजुरिया पंचायत के महादेव स्थान में वे कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे।
एसएसबी ने नशीली दवाओं के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण | एसएसबी 71वीं वाहिनी के कौरैया पोस्ट के जवान और झरोखर पुलिस ने संयुक्त करवाई करते हुए नशीली दवा की खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
लैंड फॉर जॉब केस: 13 अक्टूबर को फैसला, लालू-राबड़ी-तेजस्वी को कोर्ट में पेश होने का निर्देश
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू यादव परिवार को एक बड़ा झटका मिला है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव को कोर्ट ने लैंड फार जॉब मामले में 13 अक्टूबर की सुबह कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया है।
नालंदा में टिकाकरण को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित
नालंदा, बिहारशरीफ | जिले में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला स्तरीय नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में मीडिया की भूमिका पर एकदिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
मुख्यमंत्री ने रोहतास में 921 करोड़ की 124 योजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन
डेहरी आन सोन | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रोहतास जिले को आज 921 करोड़ रुपये की लागत से 124 विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया।
बेतिया सांसद संजय जायसवाल की शिकायत पर PK के खिलाफ मानहानि मामला दर्ज
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की मुश्किलें अब बढ़ती दिख रही हैं। बेतिया सांसद संजय जायसवाल ने उनके खिलाफ कोर्ट में मानहानि का केस दर्ज कराया है। जिसके बाद यह मामला पूरी तरह से कानूनी प्रक्रिया में पहुँच चुका है। यानि अब प्रशांत किशोर को इस मामले में कोर्ट को जवाब देना होगा।