36वें पूर्वी क्षेत्र नेशनल जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए सहरसा के तीन खिलाड़ियों का चयन
सहरसा | झारखंड के रांची में 22 से 24 सितंबर तक आयोजित होने वाले 36वें पूर्वी क्षेत्र नेशनल जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए सहरसा के तीन खिलाड़ियों का चयन किया गया है। साथ ही जिला एथलेटिक संघ के उपाध्यक्ष रोहित राज को भी लगातार 10वीं बार बिहार एथलेटिक्स टीम का कोच नियुक्त किया गया है।
लूट महोत्सव के बाद जीएसटी बचत उत्सव शुरू : चक्रपाणि
भागलपुर | बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग पूर्व अध्यक्ष डॉ चक्रपाणि हिमांशु ने सोमवार को एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि जिन सामानों पर पहले 12% टैक्स लगता था अब उसपर 5% टैक्स लगेगा। केंद्र सरकार पहले जीएसटी लूट महोत्सव चला रही थी। अब जीएसटी बचत उत्सव शुरू कर रही है।
गृह मंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने किया हवाई अड्डा का निरीक्षण
अररिया | केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आगामी 27 सितम्बर को फारबिसगंज हवाई अड्डा के मैदान में संभावित कार्यक्रम को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने निरीक्षण किया।
चोरी की समानों के साथ तीन चोर गिरफ्तार,आरएस पुलिस ने की कार्रवाई
अररिया | अररिया आरएस थाना पुलिस ने चंद्रदेई गांव में छापेमारी कर सोमवार को चोरी की समानों क साथ तीन चोर को गिरफ्तार किया।दरअसल चंद्रदेई गांव में साइकिल चोरी के आरोप में पुलिस ने सबसे पहले 19 वर्षीय पंकज कुमार पिता बुद्धू ऋषिदेव को गिरफ्तार किया।
नवादा में पिटाई के विरुद्ध चिकित्सको की हड़ताल,72 घंटे से अस्पताल की ओपीडी सेवा बंद
नवादा | जिले में रजौली स्थित अनुमंडलीय अस्पताल सह ट्रामा सेंटर के चिकित्सकों तथा स्वास्थ्य कर्मियों ने बदमाशों द्वारा अस्पताल में घुसकर पिटाई के विरुद्ध हड़ताल पर चले गए हैं। जिस कारण 72 घंटे से ओपीडी सेवा बंद हो गई है ।
सड़क दुघर्टना में मजदूर की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
भागलपुर | जिले के मसुदनपुर थाना क्षेत्र स्थित बाईपास पर सोमवार को सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। बलखुरिया गांव के पास अज्ञात बाइक ने एक मजदूर को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।
शारदीय नवरात्र को लेकर गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
भागलपुर | सोमवार से शारदीय नवरात्र की शुभारंभ हो गया है। इस पावन अवसर पर लोगों ने घरों और मंदिरों में कलश स्थापना एवं दुर्गा पाठ की शुरुआत की।
दुर्गा पूजा को लेकर सड़क पर अवैध दुकान लगाने वालों को चेतावनी
भागलपुर | शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा की शुरुआत के साथ ही शहर के बाजारों में रौनक और भीड़भाड़ बढ़ गई है।श्रद्धालु और खरीदार बड़ी संख्या में बाजारों का रुख कर रहे हैं। लेकिन दूसरी ओर सड़क और फुटपाथ पर अवैध तरीके से दुकानें लगाने वाले फुटकर विक्रेताओं के कारण आम लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
“Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव ने दिए बदलाव के संकेत, MY समीकरण से हटकर नई रणनीति पर फोकस”
पिछले चार दशकों से बिहार की राजनीति में लालू प्रसाद यादव मुख्य किरदार रहे। उनके भाषण और नारों में बड़ा अर्थ छुपा रहता जो चुनाव को प्रभावित करता था। देशज अंदाज लोगों को प्रभावित करता था।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विभिन्न सड़क परियाजनाओं का किया शिलान्यास
पटना | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पटना जिला के दीघा में आयोजित कार्यक्रम स्थल से करोड़ों रुपये के विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्माण कार्य ससमय और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराने का निर्देश किया।