बिहार राजनीति: एनडीए- महागठबंधन के लिए गढ़ बचाना चुनौती, PK खेल सकते हैं बड़ा दांव
विरोधी के किलों में सेंध लगाने का प्रयास कर रहे आमने-सामने के दोनों गठबंधनों (एनडीए और महागठबंधन) के लिए अपने गढ़ों को बचाए रखने की चुनौती इस बार बढ़ गई है। इसके दो कारण प्रमुख हैं। पिछली बार का नजदीकी मुकाबला और जन सुराज पार्टी (जसुपा) की सशक्त उपस्थिति।
पटना CWC मीटिंग: टिकट को लेकर हंगामा, सलमान खुर्शीद बोले- CM फेस जीत के बाद तय होगा
आजादी के बाद पहली बार आज यानी 24 सितंबर को पटना में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक हो रही है। इस मीटिंग में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी समेत कांग्रेस से सीनियर लीडर मौजूद हैं। ये मीटिंग शाम 4 बजे तक चलेगी।
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025: मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण संपन्न
समस्तीपुर | बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में मंगलवार को सभी डिस्ट्रिक्ट लेवल मास्टर ट्रेनर एवं असेंबली लेवल मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
आव्रजन विभाग ने अवैध रूप से भारत में रह रहे सूडानी युवक को पकड़ा
पूर्वी चंपारण | बिहार में भारत-नेपाल सीमा के रक्सौल स्थित आव्रजन कार्यालय के अधिकारियों ने एक विदेशी युवक को हिरासत में लिया है। जिसकी पहचान सूडानी नागरिक मूर्तदा कमल हामिद मोहम्मद के रूप में हुई है।
वाणिज्य कर विभाग द्वारा छापेमारी, बिना बिल का लाखों का सामान जप्त
भागलपुर | वाणिज्य कर विभाग की टीम ने मंगलवार को भागलपुर रेलवे स्टेशन पर छापेमारी कर लाखों रुपए का रेडीमेड कपड़ा और खिलौने जप्त किए हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य कर संयुक्त आयुक्त सुश्री मिनी को गुप्त सूचना मिली थी कि कोलकाता से बिना पक्की बिल के भारी मात्रा में रेडीमेड कपड़े और खिलौने भागलपुर लाए जा रहे हैं। जानकारी मिलते ही उन्होंने एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया और रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई कर दी।
डांडिया और गरबा नृत्य कार्यक्रम आयोजित
भागलपुर | सैनिक स्कूल गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर, भागलपुर में मंगलवार को नवरात्री के शुभ अवसर पर विद्यालय के बहनों के द्वारा डांडिया नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बिहार नवरात्र राजनीति: तेजप्रताप-सम्राट मां की भक्ति में लीन, JDU ने तेजस्वी का पुराना वीडियो किया साझा
बिहार में इस वक्त चुनाव का खुमार है। यही वजह है कि नवरात्र के अवसर पर भी नेताओं की राजनीति नहीं रुक रही है। नवरात्र के पहले दिन कई बिहार के कई नेता मां की भक्ति में नजर आए। उन्होंने अपनी फोटो भी सोशल मीडिया में शेयर की है।
RK सिंह का सम्राट चौधरी को निर्देश: प्रशांत किशोर के आरोपों का दें जवाब, नहीं तो पार्टी को सौंपें इस्तीफा
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर बिहार की राजनीति में भूचाल आ गया है। दरअसल पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता आरके सिंह ने अपनी ही पार्टी के नेताओं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर लगे आरोपों को लेकर तीखा हमला बोला है।
Bettiah News: सीएम नीतीश कुमार वाल्मीकिनगर दौरे पर, 1100 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास आज
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार की सुबह 10.30 बजे वाल्मीकिनगर पहुंचे। यहां वह कुल 141.69 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा 159 योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।
विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव-2025 से ठीक पहले नौकरी-रोजगार से जुड़े करीब दर्जन भर फैसले लिए और उसे कैबिनट से मंजूर करवाया। बिहार में रहने वाली 60 प्रतिशत से अधिक युवा आबादी को साधने के लिए हर पार्टियां लगी हुई हैं। नीतीश कुमार ने भी सरकार का खजाना इनके लिए खोल दिया है।