स्टॉक मार्केट में उमिया मोबाइल की फीकी शुुरुआत, मामूली मुनाफे में आईपीओ निवेशक
मोबाइल फोन और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स सेगमेंट में कारोबार करने वाली कंपनी उमिया मोबाइल लिमिटेड के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में मामूली बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 66 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे।
सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, चांदी के भाव में भी मामूली कमजोरी
घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत में जबरदस्त गिरावट का रुख बना रहा। सोना आज 1,450 रुपये से 1,590 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता होकर एक बार फिर एक लाख रुपये के स्तर से नीचे आ गया है। हालांकि चांदी के भाव में आज 100 रुपये प्रति किलोग्राम की मामूली कमजोरी ही दर्ज की गई है।
ईडी ने केरल के एक धर्मार्थ संगठन पर एफसीआरए उल्लंघन का मामला दर्ज
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केरल के कासरगोड स्थित एक चैरिटेबल ट्रस्ट पर विदेशी मुद्रा अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। इस ट्रस्ट पर एफसीआरए का उल्लंघन कर विदेश से 220 करोड़ रुपये प्राप्त करने का आरोप है।
शांति गोल्ड की स्टॉक मार्केट में प्रीमियम लिस्टिंग, फायदे में आईपीओ निवेशक
रत्नाभूषण का काम करने वाली कंपनी शांति गोल्ड के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में मजबूत एंट्री की। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 199 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई पर इसकी लिस्टिंग 229.10 रुपये के स्तर पर और एनएसई पर 227.55 रुपये के स्तर पर हुई।
स्टॉक मार्केट में श्री रेफ्रिजरेशंस की जोरदार एंट्री, 40 प्रतिशत मुनाफे में आईपीओ निवेशक
एचवीएसी सिस्टम्स बनाने वाली कंपनी श्री रेफ्रिजेरेशंस के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में जोरदार एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को खुश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 125 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर 35.88 प्रतिशत प्रीमियम के साथ इसकी लिस्टिंग 169.85 रुपये के स्तर पर हुई।
आरबीआई की एमपीसी बैठक 4 से 6 अगस्त के बीच, रेपो रेट यथावत रहने की संभावाना
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की द्विमासिक मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिवसीय समीक्षा बैठक 4-6 अगस्त के बीच होने वाली है। आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा बैठक में लिए जाने वाले फैसलों की घोषणा 6 अगस्त को करेंगे। अर्थशास्त्रियों ने बैठक में रेपो रेट 5.50 फीसदी पर अपरिवर्तित रहने की संभावना जताई है।
अमेरिका के टैरिफ बम से दबाव में आया स्टॉक मार्केट, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय सामानों पर 25 प्रतिशत टैरिफ और इसके साथ ही जुर्माना लगाने का ऐलान करके घरेलू शेयर बाजार में हड़कंप की स्थिति बना दी है। शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।
रिलायंस फॉर्च्यून ग्लोबल 500 सूची में सर्वोच्च रैंक वाली भारतीय कंपनी
उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने 2025 फॉर्च्यून ग्लोबल 500 सूची में सर्वोच्च रैंक वाली भारतीय कंपनी के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा है। आरआईएल ने पिछले चार वर्षों में 67 पायदान की छलांग लगाई है।
पंजाब नेशनल बैंक का पहली तिमाही में मुनाफा 48 फीसदी घटकर 1,675 करोड़ रुपये
सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजे की घोषणा कर दी है। पहली तिमाही में सालाना आधार पर पीएनबी का मुनाफा 48 फीसदी घटकर 1,675 करोड़ रुपये रहा है।
2 अगस्त को जारी होगी PM किसान योजना की 20वीं किस्त: वाराणसी से पीएम मोदी करेंगे शुरुआत, 9 करोड़ किसानों को मिलेंगे 2-2 हजार रुपये
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 20वीं किस्त 2 अगस्त को सुबह 11 बजे जारी होगी। PM किसान के ऑफिशियल X अकाउंट से इसका ऐलान किया गया है। PM मोदी वाराणसी उत्तर प्रदेश से 20वीं किस्त जारी करेंगे।