स्टॉक मार्केट में जीएनजी इलेक्ट्रॉनिक्स की मजबूत एंट्री, लिस्टिंग के बाद बना बिकवाली का दबाव
। लैपटॉप, डेस्कटॉप और आईसीटी डिवाइसेज की रीफर्बिशिंग सर्विसेज मुहैया कराने वाली कंपनी जीएनजी इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में जोरदार एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को खुश कर दिया। हालांकि लिस्टिंग के बाद बिकवाली शुरू हो जाने के कारण कंपनी के आईपीओ निवेशकों को मामूली झटका भी लगा।
टीएससी इंडिया की स्टॉक मार्केट में फीकी एंट्री, शुरुआती कारोबार में घाटे में आईपीओ निवेशक
एयर टिकटिंग सर्विसेज देने वाली कंपनी टीएससी इंडिया के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में कमजोर एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को निराश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 70 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे।
तीन दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटे खरीदार, सेंसेक्स और निफ्टी की रिकवरी
लगातार 3 कारोबारी दिन तक गिरावट का सामना करने के बाद घरेलू शेयर बाजार आज मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहा। आज के कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई थी।
डीपीआईआईटी ने एथर एनर्जी के साथ समझौता किया, ईवी विनिर्माण मजबूत होगा
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता एथर एनर्जी के साथ एक प्रारंभिक करार किया है। इसका उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) और विनिर्माण क्षेत्र में स्टार्टअप्स के लिए नए अवसर उपलब्ध करना है।
स्टॉक मार्केट में मोनार्क सर्वेयर्स की जोरदार एंट्री, लिस्टिंग के बाद बना बिकवाली का दबाव
सिविल इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी फर्म मोनार्क सर्वेयर्स एंड इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में मजबूती के साथ एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को खुश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 250 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे।
सीआईएल का 2026-27 तक एक अरब टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य : जी. किशन रेड्डी
देश में कोयले की अधिकांश जरूरतें घरेलू कोयला उत्पादन से पूरी होती है। भारत का कुल कोयला उत्पादन वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान 1 अरब टन (बीटी) का आंकड़ा पार कर चुका है। देश की सबसे बड़ी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने वित्त वर्ष 2026-27 तक एक अरब टन कोयला उत्पादन का आंकड़ा पार करने का लक्ष्य है।
सेवी इंफ्रा की स्टॉक मार्केट में जोरदार एंट्री, फायदे में आईपीओ निवेशक
नए प्रोजेक्ट्स के लिए फाउंडेशन तैयार करने वाली कंपनी सेवी इंफ्रा एंड लॉजिस्टिक्स के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में मजबूती के साथ एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को खुश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 120 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे।
स्टॉक मार्केट में स्वास्तिका कैस्टल की फीकी एंट्री
एल्यूमीनियम कास्टिंग बनाने वाली कंपनी स्वास्तिक कैस्टल के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में मामूली बढ़त के साथ एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को निराश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 65 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे।
सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत
घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार पांचवें दिन गिरावट का रुख बना हुआ है। हालांकि आज की गिरावट काफी मामूली है। कीमत में गिरावट आने के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 99,920 रुपये से लेकर 1,00,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
रिलायंस को बड़ा झटका, एक हफ्ते में ₹1.15 लाख करोड़ घटा मार्केट वैल्यूएशन
इस हफ्ते के कारोबार में देश की सबसे वैल्युएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट वैल्यू ₹1,14,688 करोड़ रुपए (₹1.15 लाख करोड़) कम हो गई है। अब कंपनी की वैल्यू ₹18.84 लाख करोड़ रुपए रह गई है। पिछले हफ्ते यह ₹19.99 लाख करोड़ थी।