शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में आया उछाल
घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती नजर आ रही है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने कुछ देर के लिए लाल निशान में भी गोता लगाया, लेकिन थोड़ी देर बाद ही खरीदारी का सपोर्ट मिल जाने के कारण दोनों सूचकांकों ने दोबारा हरे निशान में अपनी जगह बना ली।
अदानी समूह के खिलाफ अमेरिका में फिर शुरू हुई जांच, ईरानी एलपीजी भारत में आयात करने का मामला
अमेरिकी अख़बार वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी एजेंसी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या गौतम अदानी के नेतृत्व वाले अदानी समूह की कंपनियों ने भारत के मुंद्रा पोर्ट के ज़रिए ईरान से लिक्विफ़ाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) का आयात किया है।
LIC बीमा सखी योजना: महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 7 हजार रुपए; देखिये योजना की पूरी जानकारी
अगर आप महिला हैं और घर बैठे कमाई का मौका चाहती हैं, तो भारतीय जीवन बीमा (LIC) की बीमा सखी योजना आपके लिए शानदार मौका साबित हो सकती है। इस योजना के तहत महिलाओं को LIC एजेंट बनने की ट्रेनिंग दी जाती है और हर महीने 7,000 रुपए तक स्टाइपेंड मिलता है।
स्टॉक मार्केट में स्कोडा ट्यूब्स की फ्लैट एंट्री, लिस्टिंग के बाद खरीदारी से निवेशकों को मिली मामूली राहत
स्टेनलेस स्टील के ट्यूब और पाइप बनाने वाली कंपनी स्कोडा ट्यूब्स ने आज स्टॉक मार्केट में सपाट स्तर पर एंट्री की। हालांकि लिस्टिंग के बाद खरीदारी का सपोर्ट मिलने के कारण इस शेयर की स्थिति में कुछ सुधार जरूर हुआ। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 140 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे।
स्टॉक मार्केट में नेप्च्यून पेट्रोकेमिकल्स की जोरदार एंट्री, लिस्टिंग के बाद खरीदारी से बढ़ा निवेशकों का मुनाफा
कोलतार (डामर) और इससे जुड़े उत्पाद बनाने वाली कंपनी नेप्च्यून पेट्रोकेमिकल्स ने स्टॉक मार्केट में धांसू एंट्री करके अपने निवेशकों को खुश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 122 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी 8.81 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 132.75 रुपये के स्तर पर लिस्टिंग हुई।
पीयूष गोयल ने सिंगापुर के साथ भारतीय शिपिंग क्षेत्र में अवसरों पर चर्चा की
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गायल ने मंगलवार को सिंगापुर के उप-प्रधानमंत्री गान किम योंग के साथ मुलाकात की। उन्होंने आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने तथा भारतीय शिपिंग क्षेत्र में व्यापक अवसरों पर चर्चा की। इस दौरान द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ाने पर चर्चा की गई।
ब्लू वाटर लॉजिस्टिक्स की स्टॉक मार्केट में मजबूत एंट्री, खरीदारी के सपोर्ट से फायदे में आईपीओ निवेशक
सप्लाई चेन सॉल्यूशंस और लॉजिस्टिक सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी ब्लू वाटर लॉजिस्टिक्स के शेयरों की आज स्टॉक मार्केट में बढ़त के साथ एंट्री हुई। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 135 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज एनएसई के एसएमई प्लेटफॉम पर इसकी एंट्री 4.44 प्रतिशत लिस्टिंग गेन के साथ 141 रुपये के स्तर पर हुई।
स्टॉक मार्केट में प्रोस्टार्म इंफो सिस्टम्स की जोरदार एंट्री, प्रीमियम लिस्टिंग से मुनाफे में आईपीओ निवेशक
वोल्टेज स्टेबलाइजर, यूपीएस सिस्टम और इनवर्टर सिस्टम बनाने वाली कंपनी प्रोस्टार्म इंफो सिस्टम्स के शेयरों की आज स्टॉक मार्केट में जोरदार एंट्री हुई। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 105 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे।
केंद्र ने इलेक्ट्रिक यात्री वाहन विनिर्माण योजना के लिए दिशा-निर्देश जारी किए
केंद्र सरकार ने भारत में इलेक्ट्रिक यात्री कारों के विनिर्माण को बढ़ावा देने की योजना के लिए दिशा-निर्देश अधिसूचित किए हैं। यह योजना ईवी यात्री कार क्षेत्र में वैश्विक निर्माताओं से नए निवेश को सक्षम करेगी और भारत को ई-वाहनों के लिए वैश्विक विनिर्माण गंतव्य के रूप में बढ़ावा देने में मदद करेगी।
बड़े काम का है यूपीआई का ये फीचर, अकाउंट में ‘0’ रुपये होने के बाद भी हो जाएगी पेमेंट, देखें प्रोसेस
UPI Circle का उद्देश्य यूपीआई को और सुविधाजनक बनाना है। इसके तहत वे लोग भी यूपीआई पेमेंट कर पाएंगे, जिनके पास अकाउंट नहीं है। ये बच्चे और वृद्ध लोगों के लिए बेहतर विकल्प साबित हुआ, जो खासतौर पर गांव में रहते हैं।