LIC बीमा सखी योजना: महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 7 हजार रुपए; देखिये योजना की पूरी जानकारी

News Saga Desk

नई दिल्ली। अगर आप महिला हैं और घर बैठे कमाई का मौका चाहती हैं, तो भारतीय जीवन बीमा (LIC) की बीमा सखी योजना आपके लिए शानदार मौका साबित हो सकती है। इस योजना के तहत महिलाओं को LIC एजेंट बनने की ट्रेनिंग दी जाती है और हर महीने 7,000 रुपए तक स्टाइपेंड मिलता है। सरकार ने सालाना 1 लाख बीमा सखी बनाने का लक्ष्य रखा है।

यहां जानते हैं इस स्कीम की पूरी डिटेल्स, कितना स्टाइपेंड मिलेगा, कौन अप्लाई कर सकता है और आवेदन की आसान प्रक्रिया…

बीमा सखी योजना क्या है?

यह योजना केंद्र सरकार और LIC द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई है। इसमें महिलाओं को बीमा एजेंट बनने की ट्रेनिंग दी जाती है और ट्रेनिंग के बाद वे अपने गांव या इलाके में LIC एजेंट बनकर काम कर सकती हैं।

कितना स्टाइपेंड मिलेगा?

ट्रेनिंग के दौरान हर महीने ₹5,000 से ₹7,000 तक स्टाइपेंड मिलता है। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अगर महिला LIC एजेंट बनती है तो कमीशन और इंसेंटिव भी मिलते हैं। इस योजना में महिलाएं पहले साल में ही 48,000 रुपए तक कमीशन कमा सकती हैं। यानी, ट्रेनिंग के साथ-साथ कमाई की शुरुआत हो जाती है।

योजना में अगर लगातार तीन साल तक स्टाइपेंड चाहिए, तो पहले साल में एक्टिव की गईं कुल पॉलिसी में से कम से कम 65% पॉलिसी अगले साल एक्टिवेट रहना चाहिए।

योजना के लिए कौन अप्लाई कर सकता है?

  • सिर्फ महिलाएं ही अप्लाई कर सकती हैं।
  • इनकी उम्र 18 से 70 साल के बीच होनी चाहिए।
  • कोई भी 10वीं पास महिला अप्लाई कर सकती है।
  • योजना में मौजूदा LIC एजेंट, कर्मचारी या उनके करीबी रिश्तेदार अपात्र हैं।

योजना के लिए अप्लाई कैसे करें?

ऑनलाइन आवेदन:

  • LIC की ऑफिशियल वेबसाइट licindia.in या राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन/CSC सेंटर की वेबसाइट पर जाएं।
  • फॉर्म भरें, जरूरी डॉक्युमेंट्स (आयु प्रमाण पत्र, एड्रेस प्रूफ, 10वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक डिटेल्स) अपलोड करें।

ऑफलाइन आवेदन :

  • नजदीकी LIC शाखा, CSC सेंटर या पंचायत कार्यालय में जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन के बाद चयनित महिलाओं को ट्रेनिंग की सूचना SMS/ईमेल से दी जाती है।
  • ट्रेनिंग पूरी होने के बाद बीमा सखी सर्टिफिकेट और LIC एजेंट कोड मिलता है।

योजना में डेवलपमेंट ऑफिसर भी बन सकती हैं महिलाएं

तीन साल की ट्रेनिंग में बीमा, फाइनेंशियल लिटरेसी, पॉलिसी सेलिंग, कस्टमर डीलिंग आदि की पूरी जानकारी दी जाती है। ट्रेनिंग के बाद महिलाएं LIC एजेंट बनती हैं, अच्छा प्रदर्शन करने पर डेवलपमेंट ऑफिसर भी बन सकती हैं।


निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गिरिडीह महानगर के सभी 16 मंडलों में भाजपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन

गिरिडीह। निशा भगत की मौत के मामले में न्याय की मांग एवं झारखंड में लगातार बढ़ते जमीन माफियाओं के...

November 7, 2026

Read More News

झारखंड स्थापना दिवस पर गिरिडीह में 15 नवंबर को होगी स्वच्छता दौड़, डीसी ने की तैयारियों की समीक्षा

झारखंड राज्य स्थापना दिवस और सरकार की दूसरी वर्षगांठ की तैयारियों को लेकर गिरिडीह डीसी ने समीक्षा...

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग ने लगाया यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग घरेलू सहायिका ने यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप...

होटवार जेल में यौन हिंसा के आरोपों पर भड़के बाबूलाल मरांडी, जेल आईजी के निलंबन और CBI जांच की मांग

रांची होटवार जेल में पूर्व विचाराधीन बंदी से कथित सामूहिक यौन हिंसा के मामले में बाबूलाल मरांडी ने...

Read More