दो दिन की गिरावट के बाद उछला सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं
लगातार दो दिन तक गिरावट का सामना करने के बाद घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में तेजी का रुख बना हुआ है। सोना आज 250 रुपये से लेकर 270 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। भाव में उछाल आने के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 97,310 रुपये से लेकर 97,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।
पंप एंड डंप मामले में फंसे अरशद वारसी, सेबी ने स्टॉक मार्केट में एंट्री पर 1 साल के लिए लगाया बैन
मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) ने बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी, उनकी पत्नी मारिया गोरेट और उनके भाई पर पंप एंड डंप मामले में कार्रवाई करते हुए उनपर 1 साल के लिए सिक्योरिटी मार्केट में कारोबार करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
सेल को चौथी तिमाही में 1,251 करोड़ का मुनाफा, 1.6 रुपये प्रति शेयर लाभांश घोषित
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के नतीजे का ऐलान कर दिया है। 31 मार्च, 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में महारत्न पीएसयू कंपनी सेल की शुद्ध आय पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के 1,126 करोड़ रुपये से 11 फीसदी बढ़कर 1,251 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।
हिताची इंडिया ने एन वेणु को प्रबंध निदेशक नियुक्त किया
हिताची इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (हिताची इंडिया) ने एन. वेणु को अपना प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 2 जून से प्रभावी होगी।
वित्त वर्ष 2025-26 में सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा भारत: आरबीआई
देश चालू वित्त वर्ष 2025-26 में भी दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा। भारतीय अर्थव्यवस्था को खपत में वृद्धि, बैंकों और कॉरपोरेट्स की स्वस्थ बैलेंस शीट से मदद मिलेगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने जारी अपनी वार्षिक रिपोर्ट में यह बात कही है।
लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक
घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट का रुख नजर आ रहा है। सोना आज 400 रुपये से लेकर 440 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। भाव में कमजोरी आने के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 97,040 रुपये से लेकर 97,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।
यूनीफाइड डाटा टेक ने निवेशकों को किया निराश, मजबूत लिस्टिंग के बाद बिकवाली के दबाव में लुढ़के शेयर
बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर को आईटी सर्विस देने वाली कंपनी यूनीफाइड डाटा टेक सॉल्यूशंस के शेयरों की आज प्रीमियम लिस्टिंग हुई। हालांकि लिस्टिंग के बाद मुनाफा वसूली शुरू हो जाने के कारण आईपीओ निवेशकों की खुशी फीकी पड़ गई।
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
दिन भर दबाव में कारोबार करने के बाद घरेलू शेयर बाजार बुधवार को लगातार दूसरे गिरावट के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार की सपाट स्तर पर मिली-जुली शुरुआत हुई थी। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में मामूली तेजी भी आई, लेकिन थोड़ी देर बाद ही बिकवाली शुरू हो जाने की वजह से दोनों बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान में गिर गए।
ट्राई ने छह गीगाहर्ट्ज, ई एवं वी बैंड में स्पेक्ट्रम आवंटन के लिए जारी किया परामर्श पत्र
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने बुधवार को निचले 6 गीगाहर्ट्ज, 7 गीगाहर्ट्ज, 13 गीगाहर्ट्ज, 15 गीगाहर्ट्ज, 18 गीगाहर्ट्ज, 21 गीगाहर्ट्ज बैंड, ई-बैंड और वी-बैंड में माइक्रोवेव स्पेक्ट्रम के आवंटन पर परामर्श पत्र जारी किया है।
डीआरआई ने पूर्वोत्तर में 23.5 करोड़ रुपये की हेरोइन और मेथामफेटामाइन की जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार
भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी से निपटने के लिए जारी प्रयासों के तहत राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने असम राइफल्स के साथ मिलकर मणिपुर और असम में दो अलग-अलग अभियानों में करीब 23.5 करोड़ रुपये मूल्य की प्रतिबंधित दवाएं जब्त की हैं।