डीआरआई ने पूर्वोत्तर में 23.5 करोड़ रुपये की हेरोइन और मेथामफेटामाइन की जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार

News Saga Desk

नई दिल्ली। भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी से निपटने के लिए जारी प्रयासों के तहत राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने असम राइफल्स के साथ मिलकर मणिपुर और असम में दो अलग-अलग अभियानों में करीब 23.5 करोड़ रुपये मूल्य की प्रतिबंधित दवाएं जब्त की हैं। इसके अलावा तस्करी में शामिल 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

वित्‍त मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी पर कार्रवाई के तहत राजस्व ख़ुफ़िया निदेशालय (डीआरआई) ने 19 बीएन असम राइफल्स की सहायता से 21 मई, 2025 को राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर मणिपुर के नोनी में एक ट्रक के निचले हिस्से में से 569 ग्राम हेरोइन और 1,039 ग्राम मेथामफेटामाइन की गोलियों के पैकेट जब्त किए है। मंत्रालय ने कहा कि एक अन्य अभियान के तहत डीआरआई ने 22 मई को असम के हैलाकांडी जिले के एलोइचेरा में एक ट्रक के बेडलोड फ्लोर में से 2,640.53 ग्राम हेरोइन के पैकेट जब्त किए।

मंत्रालय ने बताया कि एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत जब्त की गई इन प्रतिबंधित दवाओं की कीमत अंतरराष्‍ट्रीय ग्रे ड्रग मार्केट में करीब 23.5 करोड़ रुपये है। इस मामले में 4 व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया है। राजस्व आसूचना निदेशालय ने इस वर्ष जनवरी से लेकर अब तक पूर्वोत्तर क्षेत्र में 173 करोड़ रुपये मूल्य के गांजा, मेथमफेटामाइन की गोलियां और हेरोइन जैसे प्रतिबंधित पदार्थ जब्त किए हैं तथा 26 लोगों को गिरफ्तार किया है।


निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गिरिडीह महानगर के सभी 16 मंडलों में भाजपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन

गिरिडीह। निशा भगत की मौत के मामले में न्याय की मांग एवं झारखंड में लगातार बढ़ते जमीन माफियाओं के...

November 7, 2026

Read More News

बिहार के बुजुर्गों को बड़ी सौगात: 75 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को घर मिलेगा राशन, पटना में बड़ी घोषणा

बिहार सरकार 75 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे राशन उपलब्ध कराएगी। पटना के ज्ञान भवन में...

Read More