हिताची इंडिया ने एन वेणु को प्रबंध निदेशक नियुक्त किया

News Saga Desk

नई दिल्ली। हिताची इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (हिताची इंडिया) ने एन. वेणु को अपना प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 2 जून से प्रभावी होगी।

कंपनी ने गुरुवार को जारी एक बयान में बताया कि हिताची इंडिया के पहले भारतीय प्रबंध निदेशक (एमडी) भरत कौशल को एक अप्रैल से कंपनी के कार्यकारी चेयरमैन के रूप में पदोन्नत करने के बाद एन. वेणु की नियुक्ति की गई है। कंपनी ने भारत में कारोबार को और गति देने की अपनी विकास रणनीति के तहत वेणु की नियुक्ति का फैसला लिया है। कंपनी ने बताया कि एन वेणु हिताची इंडिया के प्रबंध निदेशक के रूप में समूह की नई प्रबंधन योजना-इंस्पायर 2027 के अनुरूप भारत में हिताची की विरासत का विस्तार करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

भारत में हिताची समूह की करीब 28 कंपनियों के बीच सामंजस्य को मजबूत कर एन. वेणु ग्राहकों के लिए मूल्य बनाने का प्रयास करेंगे। जापानी कंपनी हिताची समूह भारत में बड़े पैमाने पर विस्तार करने की योजना बना रहा है। इसमें रेल, डिजिटल, ऊर्जा, वित्तीय समावेशन, ई-शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा सहित कई अन्‍य व्यवसाय शामिल हैं।


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More