चार दिन की गिरावट के बाद सर्राफा बाजार में उछला सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं
लगातार चार दिन तक गिरावट का सामना करने के बाद घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में जोरदार तेजी दर्ज की गई है। आज के कारोबार में सोना 1,100 रुपये से लेकर 1,200 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। हालांकि चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है।
टीसीएस विश्व के शीर्ष 50 ब्रांडों में शामिल, कंपनी का मूल्य 57.3 अरब डॉलर पहुंचा
देश की दिग्गज आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज 57.3 अरब डॉलर के मूल्यांकन के साथ दुनिया के शीर्ष 50 सबसे मूल्यवान ब्रांडों में शामिल हो गई है।
सैजिलिटी इंडिया का चौथी तिमाही में कर पश्चात लाभ 128 फीसदी बढ़कर 183 करोड़ रुपये
सैजिलिटी इंडिया लिमिटेड के वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के नतीजे का ऐलान कर दिया गया है। 31 मार्च, 2025 को समाप्त जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का कर पश्चात लाभ (पीएटी) 128 फीसदी बढ़कर 183 करोड़ रुपये रहा है।
कतर में मुकेश अंबानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से की मुलाकात
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने गुरुवार को कतर के दोहा स्थित लुसैल पैलेस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कतर के अमीर से मुलाकात की। इस कार्यक्रम के जारी फुटेज में रिलायंस प्रमुख अमेरिकी वाणिज्य सचिव स्टीव लुटनिक के साथ बातचीत करते दिख रहे हैं।
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत सपाट स्तर पर मामूली बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद बिकवाली के दबाव की वजह से शेयर बाजार की चाल में गिरावट आ गई।
तुर्किये और अजरबैजान की यात्राओं के बहिष्कार का आह्वान
कारोबारियों के शीर्ष संगठन कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) चीन, तुर्की तथा अजरबैजान द्वारा पाकिस्तान का खुला समर्थन करने पर देशभर के व्यापारियों एवं जनता से इन देशों की यात्राओं का पूर्ण बहिष्कार करने का आह्वान किया है।
थोक महंगाई दर अप्रैल में घटकर 13 माह के निचले स्तर 0.85 फीसदी पर आई
महंगाई के मोर्चे पर जनता को राहत देने वाली खबर है। खुदरा के बाद थोक महंगाई दर में गिरावट दर्ज हुई है। अप्रैल में थोक महंगाई दर 2.05 फीसदी से घटकर 0.85 फीसदी पर आ गई है। यह 13 महीनों का निचला स्तर है। इससे पहले मार्च, 2024 में थोक महंगाई दर 0.53 फीसदी के स्तर पर थी।
हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 265 अंक उछला
हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दिख रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 264.70 यानी 0.33 फीसदी की उछाल के साथ 81,412.92 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है।
शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 522 अंक लुढ़का
हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार में आई तूफानी तेजी पर ब्रेक लगा नजर आया। घरेलू शेयर बाजार में गिरावट दिख रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 521.97 अंक यानी 0.63 फीसदी लुढ़ककर 81,907.93 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है।
भारत ने डब्ल्यूटीओ में अमेरिका पर जवाबी टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा
अमेरिका के स्टील पर शुल्क लगाने के फैसले के बाद भारत भी अब अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ लगाने के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। भारत ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में स्टील और एल्युमीनियम पर अमेरिका के खिलाफ जवाबी टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा है।