मेरठ जैसी घटना एक बार फिर, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की रिटायर्ड फौजी की हत्या; शव के किए 6 टुकड़े
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में मेरठ जैसी एक खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर रिटायर्ड फौजी पति की बेरहमी से हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए शव के टुकड़े कर अलग-अलग जगह फेंक दिए गए।
बिहार में प्रॉपर्टी के लिए बेटे ने पिता की गला काटकर की हत्या
बिहार के भोजपुर जिले के आरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मोतीटोला गांव में एक बेटे ने संपत्ति के विवाद में अपने ही पिता की गला काटकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है।
पत्नी की गला घोंटकर हत्या, पति गिरफ्तार
पति पर अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगा है। यह घटना चांचल-2 ब्लॉक के भाकरी ग्राम पंचायत के रामपुर गांव में सोमवार देर रात की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक गृहिणी का नाम नाजीदा परवीन (26) है। पुलिस ने आरोपित पति नवाज शरीफ को उक्त मामले में गिरफ्तार कर लिया है।
हावड़ा में मां की गला दबाकर हत्या, पति और बेटे पर आरोप
हावड़ा जिले के जगाचा इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक महिला की हत्या के आरोप में उसके पति और बेटे को गिरफ्तार किया गया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरी घटना मृतका की नाबालिग बेटी के सामने घटी
बोकारो में BSL के जनरल मैनेजर के पिता की हत्या
बोकारो स्टील सिटी में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बीएसएल के महाप्रबंधक (GM) विनय सिंह के 85 वर्षीय पिता कलिका राय की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उनका शव को-ऑपरेटिव कॉलोनी स्थित आवास संख्या 192ए से बरामद हुआ।
रांची में डबल मर्डर से सनसनी, दो युवकों की गला रेतकर हत्या
रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में रविवार रात गला रेतकर दो युवकों की हत्या कर दी गई। शवों की पहचान नहीं हो पाई है। हटिया डीएसपी समेत कई पुलिस अफसर मामले की जांच कर रहे हैं।
चतरा में शराबी बेटे ने मां की पीट-पीटकर की हत्या, पुलसि ने किया गिरफ्तार
चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के सिमरातरी गांव में एक बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। शाराब के नशे में अनिल भुइंया ने अपनी 55 वर्षीय मां महेश्वरी देवी को इतनी बेरहमी से पीटा कि उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। गांववालों के मुताबिक अनिल आए दिन शराब पीकर मां से झगड़ा और मारपीट करता था।
फायरिंग मामले में तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद
शहर के ओलीडीह थाना क्षेत्र में रंगदारी नहीं देने पर एक स्क्रैप कारोबारी पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। त्वरित कार्रवाई करते हुए ओलीडीह पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कांड संख्या-88/25 के तहत की गई
बिहार में हॉस्टल में छात्र की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार तड़के एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात बहादुरपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर स्थित एक हॉस्टल में हुई। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद के चलते छात्र को सिर में गोली मारी गई। मृतक की पहचान चंदन कुमार के रूप में हुई है
सरायकेला में रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार को गोली मारी, कारोबारी वर्ग में दहशत
सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा मोड़ के पास गुरुवार देर शाम रंगदारी को लेकर एक बार फिर अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। न्यू मंडल स्टोर के मालिक चित्तरंजन मंडल को रंगदारी नहीं देने पर गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल चित्तरंजन को स्थानीय लोगों ने तुरंत टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया