90वें जन्मदिन पर पिता धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए सनी और ईशा देओल, सोशल मीडिया पर छलका दर्द
आज बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 90वां जन्मदिन होता, लेकिन जन्मदिन से कुछ दिन पहले ही 24 नवंबर को उनका 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके न रहने के बाद पहली बार उनका जन्मदिन आया है, जिससे उनके चाहने वाले और परिवार बेहद भावुक हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं उनके बेटे सनी देओल और बेटी ईशा देओल ने भी अपने पिता की याद में दिल को छू लेने वाले पोस्ट शेयर किए हैं।
धुरंधर ने मारी धमाकेदार ओपनिंग, रणवीर सिंह की फिल्म ने कमाए ₹40 करोड़ वर्ल्डवाइड
रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ ने रिलीज़ के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन शुरुआत की है। साल 2025 की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल इस एक्शन ड्रामा को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है। खासकर मुंबई में दर्शकों की भारी भीड़ को देखते हुए एग्जिबिटर्स ने कई सिनेमाघरों में शोज बढ़ा दिए हैं। फिल्म ने भारत में पहले दिन 27 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की, जबकि उम्मीद है कि वीकेंड पर यह आंकड़ा और तेजी से बढ़ेगा। ‘धुरंधर’ के सामने इस समय सिर्फ ‘तेरे इश्क में’ जैसी एक बड़ी रिलीज़ है, जो इसे मामूली कॉम्पिटिशन दे रही है।
बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले आज, सलमान संग कार्तिक-अनन्या की धमाकेदार एंट्री
सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो बिग बॉस 19 अब अपने रोमांचक अंत तक पहुंच चुका है। 15 हफ्तों तक गरमागरम बहसों, इमोशनल मोमेंट्स और गेम पलट देने वाली रणनीतियों से भरे इस सीजन का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को प्रसारित होगा। दर्शकों को न केवल विजेता का ऐलान देखने को मिलेगा बल्कि कई धमाकेदार परफॉरमेंस और स्टार गेस्ट भी शो में रंग जमाएंगे।
2025 की ब्लॉकबस्टर्स, कांतारा से छावा तक-इन फिल्मों ने किया बॉक्स ऑफिस फतह
साल 2025 अब अपने अंतिम दौर में है और यह वर्ष हिंदी तथा साउथ सिनेमा के लिए काफी शानदार रहा। कई बड़ी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की, जबकि कुछ फिल्मों का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका। यहां हम आपको उन फिल्मों की लिस्ट बता रहे हैं, जिन्होंने इस साल बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए और रिकॉर्डतोड़ कमाई की।
सनी देओल की धमाकेदार वापसी, 2026 तक रिलीज होंगी ये पांच बड़ी फिल्में
सनी देओल की फिल्मों का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी है। ‘जाट’ के बाद अब उनके पास कई मेगा प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं। ‘गदर 2’ की रिकॉर्ड सफलता के बाद सनी देओल की लोकप्रियता और बढ़ गई है, जिसके चलते उन्हें लगातार बड़े बजट की फिल्में ऑफर हो रही हैं। आने वाले सालों में सनी कई दमदार किरदारों के साथ बड़े पर्दे और ओटीटी पर दिखाई देंगे। आइए जानते हैं उनकी अपकमिंग फिल्मों की पूरी लिस्ट—
रणबीर-आलिया ने किए नए घर में गृह प्रवेश की रस्में, राहा का बर्थडे भी हुआ खास अंदाज में सेलिब्रेट
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी जिंदगी के एक नए अध्याय की शुरुआत कर चुके हैं। पिछले महीने अपनी बेटी राहा के तीसरे जन्मदिन के साथ दोनों मुंबई के पाली हिल स्थित अपने नए छह मंजिला लक्जरी बंगले में शिफ्ट हुए। इस घर में रणबीर की मां नीतू कपूर भी उनके साथ रहने लगी हैं। अब आलिया ने सोशल मीडिया पर नवंबर माह की यादगार तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें गृह प्रवेश पूजा से लेकर राहा के जन्मदिन समारोह तक के खास पल शामिल हैं।
‘धुरंधर’ रिलीज, रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग से प्रभावित फैंस, पहले दिन कमाई की उम्मीद 15-20 करोड़
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ आज शुक्रवार, 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर दर्शकों की शानदार प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एक्स (Twitter) पर कई यूजर्स ने फिल्म को इंटेंस, पावरफुल और एंटरटेनिंग बताया है।
स्मृति–पलाश शादी टली, पलक मुच्छल ने दी प्रतिक्रिया, “ये परिवारों के लिए कठिन समय है”
भारतीय क्रिकेट स्टार स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर–फिल्ममेकर पलाश मुच्छल की शादी, जो 23 नवंबर को सांगली, महाराष्ट्र में होनी थी, अचानक टाल दी गई. सोशल मीडिया पर प्री-वेडिंग शूट और तैयारियों की चर्चा के बीच शादी स्थगित होने की खबर ने फैंस और दोनों परिवारों को हैरान कर दिया.
बॉक्स ऑफिस पर धीमा पड़ा ‘तेरे इश्क में’, 7 दिनों में कमाए 78 करोड़ रुपये
धनुष और कृति सेनन स्टारर ‘तेरे इश्क में’ का शुरुआती बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन शानदार रहा था, लेकिन सातवें दिन आते-आते इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया गया था। शुरुआती दिनों में फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला, लेकिन अब इसकी कमाई का ग्राफ लगातार नीचे जा रहा है।
विराट कोहली का कमाल, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार दूसरा शतक, सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड के और करीब
टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे में एक और शानदार शतक लगाकर इतिहास रच दिया। रांची में हुए पहले मैच में 135 रनों की दमदार पारी खेलने वाले 37 वर्षीय कोहली ने सिर्फ 90 गेंदों में लगातार दूसरा शतक जड़ दिया। यह वनडे क्रिकेट में उनका 53वां शतक है, जो दुनिया में सबसे ज्यादा वनडे शतक का रिकॉर्ड है।