2025 की ब्लॉकबस्टर्स, कांतारा से छावा तक-इन फिल्मों ने किया बॉक्स ऑफिस फतह

News Saga Desk

साल 2025 अब अपने अंतिम दौर में है और यह वर्ष हिंदी तथा साउथ सिनेमा के लिए काफी शानदार रहा। कई बड़ी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की, जबकि कुछ फिल्मों का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका। यहां हम आपको उन फिल्मों की लिस्ट बता रहे हैं, जिन्होंने इस साल बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए और रिकॉर्डतोड़ कमाई की।

1. Kantara Chapter 1

ऋषभ शेट्टी के निर्देशन और अभिनय वाली कांतारा चैप्टर 1 ने रिलीज के साथ ही धूम मचा दी।

  • बजट: 130 करोड़ रुपये
  • भारत कलेक्शन (सभी भाषाएं): 622.5 करोड़ रुपये
  • वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 853.4 करोड़ रुपये
    यह 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में रही।

2. Chhaava

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की छावा को दर्शकों ने बेहद पसंद किया।

  • बजट: 150 करोड़ रुपये
  • भारत कलेक्शन: 604.1 करोड़ रुपये
  • वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 808.7 करोड़ रुपये
    लक्ष्मण उटेकर की यह फिल्म साल की सबसे सफल फिल्मों में से एक रही।

3. Saiyaara

अहाम पांडे और अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक फिल्म सैयारा भी दर्शकों के दिलों में उतरी।

  • भारत कलेक्शन: 334.2 करोड़ रुपये
  • वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 575.8 करोड़ रुपये
    मोहित सूरी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2025 की बड़ी हिट रहीं।

4. Coolie

रजनीकांत की फिल्म कुली ने मिक्स रिव्यूज के बावजूद अच्छी कमाई की।

  • भारत कलेक्शन: 305 करोड़ रुपये
  • वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 516.7 करोड़ रुपये
    फिल्म को एवरेज माना गया, लेकिन यह कमाई के मामले में मजबूत रही।

5. War 2

जूनियर एनटीआर की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म वॉर 2, जिसमें ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी भी थे, ने अच्छा प्रदर्शन किया।

  • भारत कलेक्शन: 240.5 करोड़ रुपये
  • वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 365–371 करोड़ रुपये

6. Mahavatar Narsimha

एनिमेटेड फिल्म महावतार नरसिम्हा ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया।

  • भारत कलेक्शन: 249.7 करोड़ रुपये
  • वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 326.1 करोड़ रुपये
    यह 2025 की सबसे सफल एनिमेटेड फिल्मों में से एक रही।

7. Lokah Chapter One: Chandra

कल्याणी प्रियदर्शन की डेब्यू फिल्म लोकाह चैप्टर वन: चंद्र अपनी कहानी और वीजुअल्स के कारण चर्चा में रही।

  • भारत कलेक्शन: 155.1 करोड़ रुपये
  • वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 302.1 करोड़ रुपये
    फिल्म को दुलकर सलमान ने प्रोड्यूस किया है।

2025 बॉक्स ऑफिस के लिए बेहद सफल वर्ष रहा, जिसमें कई फिल्मों ने नए रिकॉर्ड बनाए और सिनेमा प्रेमियों को भरपूर मनोरंजन दिया।

Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

Read More