संसद का मानसून सत्र: ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा से पहले हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही फिर स्थगित
लोकसभा में आज दोपहर 12 बजे पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होनी थी। हालांकि, ये चर्चा अपने समय पर नहीं शुरू हो सकी। सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा किया। जिसके बाद लोकसभा की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा।
ब्रेकिंग न्यूज: JPSC के पूर्व चेयरमैन दिलीप प्रसाद को न्यायालय से दो साल की सजा
सीबीआई की विशेष अदालत ने आज JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद को भ्रष्टाचार के मामले में 2 साल की सजा एवं 50 हजार का जुर्माना लगाया है। दिलीप प्रसाद के साथ-साथ आरोपी सुरेंद्र कुमार जैन एवं सुधीर जैन को भी 2-2 साल की सजा और 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
हेमंत कैबिनेट का फैसला: कुलपतियों की नियुक्ति करेगी सरकार, बनेगा राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग
झारखंड के विश्वविद्यालयों में नियुक्ति का पूरा अधिकार अब राज्य सरकार के पास होगा। राज्य मंत्रिपरिषद ने झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक-2025 को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस विधेयक के लागू होने के बाद से विश्वविद्यालयों में नियुक्तियाें से संबंधित राज्यपाल के अधिकार सीमित हो जाएंगे।
PM मोदी का मालदीव दौरा: भव्य स्वागत, एयरपोर्ट पर मुइज्जू की पूरी कैबिनेट ने किया स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय अपने चार दिसवीय ब्रिटेन और मालदीव के दौरे पर हैं। अपना दो दिनों का ब्रिटेन का आधिकारिक दौरा पूरा करने के बाद आज पीएम मोदी मालदीव पहुंचे हैं।
मोहम्मद सिराज और बेन डकेट में मैदान पर हुई तीखी नोकझोंक, अंपायर को करना पड़ा हस्तक्षेप – देखें वीडियो
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का मैनचेस्टर टेस्ट के दूसरे दिन प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 10 ओवर में 58 रन खर्च किए जबकि कोई सफलता हासिल नहीं की।
इंग्लैंड सीरीज से बाहर हुए ऋषभ पंत, चौथे टेस्ट में चोटिल होकर पैर की अंगुली फ्रैक्चर, 6 हफ्ते आराम की सलाह
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। न्यूज एजेंसी PTI ने BCCI सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है।
IND vs ENG: करुण नायर बाहर, एक और बल्लेबाज़ को नहीं मिला मौका, जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। स्टोक्स ने अभी तक इस सीरीज में चारों मैचों में टॉस अपने नाम किया है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल इस बार भी खाली हाथ रहे। टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी मिली है।
संसद में बिहार वोटर वेरिफिकेशन को लेकर हंगामा, विपक्षी सांसदों ने काले कपड़े लहराए; स्पीकर ने जताई नाराज़गी
संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार को बिहार वोटर वेरिफिकेशन मुद्दे पर हंगामा हुआ। विपक्षी सांसद नारेबाजी करते हुए वेल में चले आए। उन्होंने काले कपड़े लहराए। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें शांत रहने की अपील की।
19 सितंबर को रिटायर होगा मिग-21: 1963 से सेवा में रहा, तीन युद्धों में लिया हिस्सा; 400 से ज्यादा बार हुआ क्रैश
भारतीय वायुसेना (IAF) में 62 सालों तक सर्विस देने के बाद मिग-21 लड़ाकू विमान 19 सितंबर को रिटायर होगा। चंडीगढ़ एयरबेस में फाइटर जेट का विदाई कार्यक्रम होगा। इसके बाद विमान की सेवाएं आधिकारिक तौर पर खत्म हो जाएंगी।
झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश रांची पहुंचे, कल राजभवन में लेंगे शपथ; सीएम के शामिल होने की संभावना
झारखंड हाईकोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश जस्टिस तरलोक सिंह चौहान आज रांची पहुंचेंगे। वे सुबह 11:55 बजे रांची के भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे। एयरपोर्ट पर झारखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिकारी उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद वे अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत रांची में रुकेंगे।