ढाका में स्कूल पर गिरा बांग्लादेश एयरफोर्स का ट्रेनर विमान: 1 की मौत, 100 से अधिक घायल
बांग्लादेश की वायुसेना का एक ट्रेनर विमान ढाका के स्कूल पर गिरने से क्रैश हो गया है। AP की रिपोर्ट के मुताबिक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसे में 100 से ज्यादा लोग घायल हैं। 60 घायलों को बर्न इंस्टीट्यूट रेफर कर दिया गया।
घुटने की चोट से नीतीश रेड्डी इंग्लैंड दौरे से बाहर, अर्शदीप भी चौथे टेस्ट से बाहर; भारत 1-2 से पीछे
भारतीय ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। रविवार को प्रैक्टिस सेशन के समय नीतीश को घुटने में चोट लगी थी।
BJP का हमला तेजस्वी पर: “क्रेडिट चोर” बताकर जारी किया पोस्टर, RJD ने कहा- जुमलों से कब बाहर निकलेंगे?
बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव के बीच सत्ता और विपक्ष के बीच पोस्टर वार के साथ एक-दूसरे पर हमले जारी हैं। भारतीय जनता पार्टी ने ऑफिशियल पेज पर एक पोस्टर लगाते हुए तेजस्वी को क्रेडिट चोर बताया है। इस पोस्ट में बीजेपी ने कहा है बिहार के लोग मस्त, क्रेडिट चोर तेजस्वी पस्त।
PM मोदी का वादा: पटना बनेगा पुणे जैसा, मोतिहारी होगा मुंबई जैसा; पहली प्राइवेट नौकरी पर युवाओं को मिलेंगे 15 हजार रुपये
PM नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मोतिहारी में जनसभा की। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा- ‘दुनिया में जैसे पूर्वी देशों का दबदबा बढ़ रहा है वैसे ही भारत में ये दौर हमारे पूर्वी राज्यों का है।
जन सुराज को मिला दो मजबूत चेहरों का साथ: पूर्व IPS एपी सिंह और अभिनेता-गायक रितेश पांडेय हुए शामिल, चुनावी प्रचार में जुटेंगे
प्रशांत किशोर अभिनेताओं और IPS अधिकारियों को पार्टी में जोड़ने में लगे हैं। आज पूर्व IPS अधिकारी एपी सिंह और भोजपुरी कलाकार रितेश पांडेय ने जनसुराज की सदस्यता ली।
PM मोदी का बिहार दौरा आज: 7,196 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण, मोतिहारी में जनसभा करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार, 18 जुलाई को एक दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। अपने इस दौरे के दौरान वे राज्य को 7,196 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। यह कार्यक्रम मोतिहारी में आयोजित होगा, जिसमें करीब 4 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।
ICU में मर्डर से मचा हड़कंप, पारस अस्पताल पहुंचे पप्पू यादव, राजद-कांग्रेस ने सरकार को घेरा
बिहार की राजधानी पटना में आये दिन अपराधियों का तांडव देखने को मिल रहा है। इस बार अपराधियों ने अस्पताल के अंदर आईसीयू में घुसकर एक मरीज की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इस हत्या को लेकर अब सियासत भी शुरू हो चुकी है।
देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में तीन दिनों में चार लाख 75 हजार 659 श्रद्धालुओं ने किया जलापर्ण
देवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। लोग सावन शुरू होते ही बाबा भोलेनाथ को जलापर्ण करने पहुंच रहे हैं। गुरुवार को भी श्रद्धालुओं की सुबह से ही लंबी लाइन रही। लोग श्रद्धालु लाइन में लग कर जलापर्ण कर रहे है।
CDS का बड़ा बयान: ‘पुराने हथियारों से नहीं जीत सकते नई जंग’, विदेशी तकनीक पर निर्भरता से बचने की सलाह
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने बुधवार को कहा कि हम कल के हथियारों से आज की लड़ाई नहीं जीत सकते। उन्होंने कहा विदेश से इम्पोर्ट की गई टेक्नोलॉजी पर निर्भरता हमारी युद्ध तैयारियां कमजोर करती है।
Bihar Politics: पूर्व IPS आनंद मिश्रा ने क्यों छोड़ी जन सुराज? बोले– वजह प्रशांत किशोर नहीं, अंदर की बात कुछ और
बिहार में विधानसभा चुनाव के शंखनाद से पहले ही प्रशांत किशोर को बड़ा झटका लगा। चुनावी रण में उतरी जन सुराज से पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया। साथ ही उन्होंने जन सुराज की युवा इकाई का पद भी छोड़ दिया था।