मोदी-पुतिन की दोस्ती ने अमेरिका को चुभाया, कहा- भारत रूस के साथ नहीं, हमारे साथ खड़ा हो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने भारत और रूस के बीच बढ़ते व्यापारिक रिश्तों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट में हुई मुलाकात को “शर्मनाक” बताया है।
पुतिन-शी चिनफिंग से PM मोदी की मुलाकात पर अमेरिका नाराज़, ट्रंप समर्थक ने किया हमला
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद उनके सलाहकार पीटर नेवारो का भी बड़बोलापन दुनिया के सामने आ गया है। भारत ने अमेरिका की शर्तों के सामने घुटने नहीं टेके, तो अब पीटर नेवारो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।
SCO में आतंकवाद पर भारत की बड़ी जीत: पाक पीएम के सामने पहलगाम हमले की निंदा, सदस्य देशों ने आतंकियों को सजा दिलाने पर दिया जोर
चीन में SCO समिट के दूसरे दिन भारत को बड़ी सफलता मिली है। घोषणापत्र में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की गई है। इस दौरान पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ भी मौजूद थे। घोषणा पत्र में कहा गया कि इस हमले के अपराधियों, आयोजकों और उन्हें समर्थन देने वालों को सजा दिलाना जरूरी है।
ट्रंप को दोहरा झटका: US कोर्ट ने टैरिफ पर लगाई रोक, डिपोर्टेशन पर भी सुनाया बड़ा फैसला
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी कोर्ट से फिर एक बार झटका लगा है। टैरिफ को गैरकानूनी बताने के बाद अमेरिकी न्यायालय ने ट्रंप के फास्ट ट्रैक डिपोर्टेशन की आलोचना की है। कोर्ट का कहना है कि ट्रंप का यह फैसला अप्रवासियों के अधिकारों का हनन है।
भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने टोक्यो में जापान के 16 प्रांतों के राज्यपालों से बातचीत की
जापान की दो दिवसीय यात्रा के पूर्ण होने से कुछ समय पहले आज सुबह भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजधानी टोक्यो में जापान के 16 प्रांतों के राज्यपालों के साथ बातचीत की।
पाकिस्तान के बलोचिस्तान में सुरक्षा बलों पर हमला, सूबेदार समेत कई जवान मारे गए
बलोचिस्तान के पंजगुर और कच्छी जिलों में गुरुवार को एक सशस्त्र समूह ने पाकिस्तान के सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर बम विस्फोट किए गए। हमलों में एक सूबेदार समेत कई सुरक्षाकर्मी मारे गए। अभी तक किसी ने भी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बोले, “राष्ट्रपति बनने के लिए तैयार अगर…”
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सेहत को लेकर उठ रही चिंताओं के बीच उनके उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई भयानक हादसा हो जाए, तो वह अमेरिका के राष्ट्रपति का पद संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
पीएम मोदी ने जापान में मैन्युफैक्चरर्स को दिया ‘मेक इन इंडिया’ का न्योता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय जापान के दौरे पर हैं। जापान के टोक्यो पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। पीएम मोदी ने जापान की यात्रा के पहले दिन जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ भारत-जापान आर्थिक मंच में भाग लिया।
पाकिस्तान में करतारपुर कॉरिडोर जलमग्न, गुरुद्वारा दरबार साहिब बाढ़ से घिरा, 300 लोग फंसे
पाकिस्तान में रावी नदी के उफान पर आने से पंजाब प्रांत का नारोवाल जिला बाढ़ से घिर गया है। करतारपुर कॉरिडोर के जलमग्न हो जाने से बुधवार सुबह लगभग 300 लोग फंस गए। करतारपुर गुरुद्वारा दरबार साहिब तो पूरी तरह जलमग्न हो गया है।
ट्रंप का बयान: “मोदी शानदार इंसान” – चीन दौरे से पहले PM की तारीफ, पाकिस्तान पर कसा तंज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु जंग को रोकने में अहम भूमिका निभाई। व्हाइट हाउस में कैबिनेट मीटिंग के दौरान ट्रंप ने कहा कि उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और पाकिस्तान को चेतावनी दी कि अगर तनाव जारी रहा तो व्यापारिक सौदे ठप हो जाएंगे।