भारत पर टैरिफ लगाकर घिरे ट्रंप, अमेरिकी सीनेटर बोले-भारत-अमेरिका संबंध खतरे में
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने का एलान किया है। ट्रंप भले ही ट्रेड डील के लिए भारत पर टैरिफ लगाकर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हों, लेकिन उनके अपने ही देश में इस फैसले को समर्थन नहीं मिल रहा है।
बांग्लादेश में मेजर सादिकुल सैन्य हिरासत में, पत्नी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर
बांग्लादेश की राजधानी ढाका की एक अदालत ने मेजर सादिकुल हक की पत्नी सुमैया जाफरीन को अवामी लीग और उसके प्रतिबंधित छात्र संगठन छात्र लीग की गुप्त बैठक से संबंधित मामले में पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। ढाका मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट मोहम्मद सेफतुल्लाह ने यह आदेश पारित किया।
भारत से तनातनी, पाक सेना प्रमुख को न्योता… अमेरिका के बदले रुख के पीछे क्या है असली वजह?
इधर डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की और उधर पाक आर्मी चीफ दोबारा अमेरिका यात्रा करने को तैयार हो चुके हैं। आसिम मुनीर दो महीने में दूसरी बार अमेरिका दौरे पर जा रहे हैं, जो एक बार फिर सुर्खियों की वजह है।
पाकिस्तान में भीषण हादसा: यात्रियों से भरी बस तालाब में गिरी, 2 की मौत, 13 घायल
पाकिस्तान के अहमदाबाद में एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला। कई यात्रियों के भरी बस अचानक तालाब में पलट गई। मंगलवार को हुए इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 13 से अधिक लोग घायल हैं।
भारत को मिली धमकी पर रूस का कड़ा रुख, ट्रंप से कहा – धमकी देना बंद करो
भारत और रूस के बीच तेल की खरीद पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर भारी टैरिफ लगाने की चेतावनी दी थी। अब इस पर भारत और रूस दोनों देशों ने अमेरिका को कड़ा जवाब दिया है।
ट्रंप की टिप्पणी को रूस ने किया नजरअंदाज, परमाणु पनडुब्बी को लेकर क्रेमलिन की क्या है सफाई?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में परमाणु पनडुब्बी तैनात करने का आदेश दिया था। इसको लेकर रूस की ओर से खास प्रतिक्रिया आई है। क्रेमलिन ने सोमवार (04 अगस्त, 2025) को कहा कि सभी को परमाणु संबंधी बयानबाजी से सावधान रहना चाहिए।
पाकिस्तान में बाढ़ का कहर: अब तक 299 मौतें, सैकड़ों परिवार बेघर
k पाकिस्तान के कई हिस्सों में इस समय बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है। पड़ोसी मुल्क में जून के अंत से लेकर अभी तक बाढ़ के कारण 299 लोगों की जान गई। इसके अलावा 700 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मृतकों में 140 बच्चे शामिल हैं।
मेदवेदेव की धमकी पर भड़के ट्रम्प, बोले- रूस के पास तैनात होंगी 2 अमेरिकी एटमी पनडुब्बियां, भुगतने होंगे नतीजे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस के साथ बढ़ते तनाव के बीच शुक्रवार को रूस के नजदीक दो न्यूक्लियर पनडुब्बियां तैनात करने का आदेश दिए। साथ ही गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि पनडुब्बियां कहां तैनात की जाएंगी।
भारत के सहयोग से नेपाल में पेट्रोलियम पाइपलाइन विस्तार का काम शुरू
नेपाल और भारत के बीच हुए समझौते के तहत भारत सरकार के आर्थिक सहयोग से पेट्रोलियम पाइपलाइन विस्तार के दूसरे चरण का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। भारत के बिहार राज्य के मोतिहारी से नेपाल के अमलेखगंज तक पहले बनाए जा चुके पेट्रोलियम पाइपलाइन के काम को अब चितवन जिला के लोथर तक विस्तार किया जा रहा है।
भारत समेत 60 देशों पर अमेरिकी टैरिफ सात अगस्त से होगा प्रभावी,ट्रंप ने कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए
राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने गुरुवार को भारत समेत 60 से अधिक अमेरिकी व्यापारिक साझेदार देशों के निर्यात पर नए टैरिफ (शुल्क) की घोषणा की। शुल्क की यह दर 07 अगस्त से प्रभावी होगी। इसमें भारत पर 25 फीसद और पाकिस्तान पर 19 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है।