रूस में 8.7 तीव्रता वाला भूकंप, जापान से अमेरिका तक सुनामी की चेतावनी
रूस के पूर्वी तटीय क्षेत्र में मंगलवार सुबह 8.7 तीव्रता का तेज भूकंप आया जिसके बाद प्रशांत महासागर में सुनामी की चेतावनी जारी की गई।
बांग्लादेश से सऊदी अरब जा रहे विमान में आई खराबी, एक घंटे बाद लौटना पड़ा ढाका
बांग्लादेश से सोमवार को यात्रियों को लेकर सऊदी अरब जा रहे बांग्लादेश के विमान को तकनीकी खराबी की वजह से ढाका वापस लौटना पड़ा। यात्रियों को दूसरे विमान से रवाना किया गया। बांग्लादेश की राष्ट्रीय विमानन कंपनी ‘बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस’ के साथ इस हफ्ते दूसरी बार ऐसा हुआ है। ‘
कंबोडिया-थाईलैंड संघर्ष में युद्धविराम घोषित: अमेरिका-चीन की मध्यस्थता सफल, 30 से अधिक लोगों की गई जान
कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट ने थाईलैंड के साथ चल रहे सीमा विवाद में युद्धविराम की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच तनाव को कम करने के लिए तत्काल लड़ाई रोकने की उम्मीद है। चीन और अमेरिका ने इस सीजफायर में मध्यस्थता की है। दोनों देशों के बीच मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर आज शांति वार्ता हुई।
‘अगर युद्ध नहीं रोकोगे तो अंजाम भुगतना होगा’ – थाईलैंड-कंबोडिया को ट्रंप की चेतावनी, भारत-पाकिस्तान का भी जिक्र
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कहा कि भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष को रुकवाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच रविवार को 15 प्रतिशत टैरिफ का समझौता हुआ। यूरोपीय आयोग की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ उन्होंने मीडिया से बातचीत की।
हमास को इजरायल का बड़ा झटका, काउंटर-इंटेलिजेंस कमांडर मारा गया, कई लोगों की हुई मौत
इजरायल लगातार गाजा पर कहर बरपा रहा है। इस बीच इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) की ओर से दावा किया गया कि उत्तरी गाजा पट्टी में एक हमले में हमास के एक काउंटर-इंटेलिजेंस कमांडर को मारा गया है।
अमेरिका ने सीरिया में आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट के बड़े नेता और उसके दो बेटों को मार गिराया
अमेरिकी सेना ने शुक्रवार को सीरिया में छापामार कार्रवाई में आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) के एक वरिष्ठ नेता और उसके दो बेटों को मार गिराया। यह जानकारी अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) की विज्ञप्ति में दी गई है।
अवैध रूप से कुवैत जा रही 47 नेपाली महिलाओं को दिल्ली हवाईअड्डे से लौटाया गया
नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 47 नेपाली महिलाओं के एक समूह को उस समय रोक दिया गया, जब वो बिना उचित अनुमति के यात्रा वीजा पर कुवैत की यात्रा करने का प्रयास कर रही थीं।
“हम अंग्रेजी भी समझते हैं…”: अनुवाद में अटके हिंदी ट्रांसलेट पर पीएम मोदी की हाजिरजवाबी से हल्का हुआ माहौल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले दिनों ब्रिटेने के दौरे पर रहे। पीएम मोदी का ये दौरा कई मायनों में खास रहा। गुरुवार को पीएम मोदी ने ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर से मुलाकात की और इसी दौरान ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
PM मोदी का मालदीव दौरा: भव्य स्वागत, एयरपोर्ट पर मुइज्जू की पूरी कैबिनेट ने किया स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय अपने चार दिसवीय ब्रिटेन और मालदीव के दौरे पर हैं। अपना दो दिनों का ब्रिटेन का आधिकारिक दौरा पूरा करने के बाद आज पीएम मोदी मालदीव पहुंचे हैं।
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच दूसरे दिन भी घमासान, अब तक 15 की जान गई
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच एक दशक से चल रहा सीमा विवाद बीते कल भीषण लड़ाई में तबदील हो गया। आज दूसरे दिन भी दोनों पक्षों ने जबरदस्त गोलाबारी की है। इस लड़ाई में कम से कम 15 लोग मारे गए हैं। थाईलैंड के उबोन रत्चथानी और सुरिन प्रांत में आज सूरज उगने से पहले ही झड़पें शुरू हो गई हैं।