अमेरिका ने रूस को दी चेतावनी, ट्रंप ने कहा-यूक्रेन से शांति समझौता न करने पर करना पड़ेगा प्रतिबंधों का सामना
अमेरिका ने रूस को यूक्रेन पर किए गए ताजा हमलों के बाद कड़ी चेतावनी दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि अगर यूक्रेन के साथ शांति समझौता नहीं हुआ तो रूस को प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है।
पोप फ्रांसिस के ताबूत को सील करने की रस्म की तैयारी शुरू, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी दर्शन, अंतिम संस्कार कल
पोप फ्रांसिस के शनिवार को होने वाले राजकीय अंतिम संस्कार से पहले उनके ताबूत को सील करने की रस्म की तैयारी शुरू कर दी गई है। रोमन चर्च के कैमरलेंगो कार्डिनल केविन फैरेल दिवंगत पोप फ्रांसिस के ताबूत को सील करने की रस्म की अध्यक्षता करेंगे।
रूस ने यूक्रेन पर किया हवाई हमला, नौ की मौत
यूक्रेन की राजधानी कीव के साथ आसपास के कई जिलों और आवासीय क्षेत्रों पर रात हुए रूसी हमले में कम से कम नौ लोगों की जान चली गई और दर्जनों घायल हो गए। रूस के रक्षा मंत्रालय ने आज कहा कि रूस ने पूरी रात क्रूज मिसाइल, ड्रोन, बैलिस्टिक हथियारों से बड़ा हमला किया।
पाकिस्तान में गरीबी बढ़ेगी, 10 मिलियन लोगों को करना पड़ेगा गंभीर खाद्य असुरक्षा का सामना, विश्व बैंक ने किया आगाह
विश्व बैंक ने आगाह किया है कि चालू वित्त वर्ष के दौरान पाकिस्तान के लगभग 10 मिलियन लोगों को गंभीर खाद्य असुरक्षा का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही गरीबी के स्तर में वृद्धि की उम्मीद है। यह चेतावनी बुधवार को तब आई जब बैंक ने पाकिस्तान के आर्थिक विकास के पूर्वानुमान को भी घटाकर 2.7 प्रतिशत कर दिया।
पहलगाम हमले के जवाब में नई दिल्ली के कूटनीतिक उपायों की घोषणा से इस्लामाबाद चिंता में, एनएससी की बैठक बुलाई
भारत के जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के जवाब में नई दिल्ली के कूटनीतिक दंडात्मक उपायों की घोषणा से पाकिस्तान की संघीय सरकार हिल गई है। इनमें सबसे प्रमुख है 1960 से दोनों देशों के बीच जारी सिंधु जल संधि का निलंबन।
भारत के सिंधु जल संधि स्थगित करने से पाकिस्तान भड़का, पहलगाम आतंकी हमले को झूठा अभियान ठहराया
भारत के जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के जवाब में नई दिल्ली के दंडात्मक कूटनीतिक उपायों की घोषणा से पाकिस्तान भड़क गया है। वह भारत के सिंधु जल संधि को स्थगित करने के फैसले से सबसे ज्यादा आगबबूला है। इस संबंध में पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ का ताजा बयान भारत के खिलाफ जहर उगल रहा है।
पाकिस्तान सरकार का आधिकारिक एक्स अकाउंट भारत में ब्लॉक
पाकिस्तान सरकार का आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। यह कदम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है। मंगलवार को हुए इस हमले में 26 लोग मारे गए हैं।
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में विस्फोट, तीन पुलिसकर्मी घायल
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लक्की मारवत जिले के दर्रा पेजू इलाके में आज हुए विस्फोट में कम से कम तीन यातायात पुलिसकर्मी घायल हो गए। शुरुआती सूचना के अनुसार, विस्फोट के बाद यातायात पुलिस के वाहन में आग लग गई। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
बीजिंग में दुनिया की पहली अनूठी हाफ मैराथन, लोगों के साथ दौड़े रोबोट
चीन के रोबोट भले ही इंसानों की तरह तेज न दौड़ पाएं पर वह संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ एक व्यापक दौड़ में भी हैं। पिछले सप्ताहांत शनिवार को चीन की राजधानी बीजिंग ने दुनिया की पहली हाफ मैराथन की मेजबानी की। इसमें दो पैरों वाले रोबोट भी लोगों के साथ दौड़े। चीन की तकनीकी प्रगति का यह अनूठा प्रदर्शन है।
भारतीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल दो दिवसीय नेपाल दौरे पर काठमांडू पहुंचे
भारत के विद्युत, आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ऊर्जा मंगलवार सुबह काठमांडू पहुंचे। त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नेपाल के ऊर्जा मंत्रालय के अधिकारियों और काठमांडू में भारतीय दूतावास के प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।