आतंक के खिलाफ लड़ाई में रूस का भारत को समर्थन, पुतिन ने मोदी से फोन पर बात
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फोन करा जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की।
पाकिस्तान की सेना ने जम्मू-कश्मीर में फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
पहलगाम में बाईस अप्रैल को पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगातार संघर्ष विराम उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तान की फौज बिना उकसावे के जम्मू-कश्मीर के क्षेत्र में गोलीबारी कर रही है।
नेपाल पुलिस की वेबसाइट हैक, 20 लाख नागरिकों का डेटा चोरी
नेपाल पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट हैक हो गई है। साइबर अपराधियों ने 20 लाख से अधिक नागरिकों का डेटा चोरी कर लिया है। नागरिकों की संवेदनशील डेटा चोरी होने से सरकार की चिंता बढ़ गई है।
अमेरिका के अगले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हो सकते हैं स्टीफन मिलर
अमेरिका के अगले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्टीफन मिलर हो सकते हैं। वह इस समय वह व्हाइट हाउस के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि मिलर का आधिकारिक नामांकन छह माह के भीतर घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह तीसरे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं है।
व्यापारिक मोर्चे पर स्ट्राइक : भारत ने बंद किये सभी तरह के पाकिस्तानी सामानों के आयात
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को एक और सख्त चेतावनी दे दी है—इस बार सीधे व्यापारिक मोर्चे पर। केंद्र सरकार ने पाकिस्तान से आने वाले हर तरह के आयात पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।
संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय उद्यमी को झूठे केस में गिरफ्तार कराया, तीन लोगों को सजा
संयुक्त अरब अमीरात की एक अदालत ने यहां एक भारतीय उद्योगपित को झूठे ड्रग्स केस में फंसाने के आरोप में दो पुरुष और एक महिला को 10 से 15 साल तक के जेल की सजा सुनाई है। दोषियों में से एक व्यक्ति पीड़ित भारतीय उद्योगपित का पार्टनर है।
पाकिस्तान की फौज ने फिर की गोलाबारी, कुपवाड़ा, उरी और अखनूर में तोड़ा संघर्ष विराम
पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान की फौज लगातार नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर भारतीय सेना को उकसाने की हरकत करने से बाज नहीं आ रही। भारतीय सेना के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान सेना की चौकियों की गोलीबारी का माकूल जवाब दिया गया।
नए आईफोन में खामी, मैलवेयर का खतरा, चेतावनी जारी
एप्पल के नए आईफोन में खामी मिलने से मैलवेयर का खतरा बढ़ गया है। मैलवेयर सॉफ्टवेयर में किसी भी कंप्यूटर या अन्य नेटवर्क को नुकसान पहुंचाने की क्षमता होती है। इसे यूजर्स का संवेदनशील डेटा चुराने के लिए डिजाइन किया जाता है।
ट्रंप ने अमेरिका के सार्वजनिक प्रसारणकर्ता एनपीआर और पीबीएस की संघीय निधि पर रोक लगाई
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के प्राथमिक सार्वजनिक प्रसारणकर्ता नेशनल पब्लिक रेडियो (एनपीआर) और अमेरिकन पब्लिक टेलीविजन (पीबीएस) को जारी होने वाली संघीय निधि पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी।
राष्ट्रपति ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज को हटाया, विदेशमंत्री मार्को रुबियो को सौंपी जिम्मेदारी
सिग्नल ऐप चैट से सुर्खियों में आए अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) माइकल वाल्ट्ज की छुट्टी कर दी गई। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कल घोषणा की कि उन्होंने अपने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज को हटा दिया है।