मां छिन्नमस्तिका मंदिर के जीर्णोद्धार पर हाईकोर्ट का कड़ा रुख, दो बड़े अफसर को तलब
रजरप्पा मंदिर के जीर्णोद्धार और विकास को लेकर झारखंड हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। अवमानना याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सरकार के रवैये पर नाराजगी जताई और पर्यटन विभाग के सचिव को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया
रांची में कर्मचारियों ने उठाई 9 माह के वेतन की मांग
रांची में श्री पब्लिकेशन एंड स्टेशनर्स के कर्मचारियों ने नौ माह का बकाया वेतन, पीएफ और छह साल का अनुभव प्रमाण पत्र समेत जरूरी दस्तावेज देने की मांग उठाई।
झारखंड की कृषि प्राथमिकताएं राष्ट्रीय सम्मेलन में उठीं
राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में शिल्पी नेहा तिर्की ने झारखंड की कृषि प्राथमिकताएं रखीं। किसान आईडी में छूट, 90% कृषि सब्सिडी और रबी फसलों के विस्तार की मांग की।
आईआईएम रांची में हिंदी पखवाड़ा का समापन, ऋत्विक उदयन ने बताए प्रबंधन के सूत्र
आईआईएम रांची में ‘हिंदी पखवाड़ा 2026’ का समापन समारोह संपन्न। डेलॉइट के कार्यकारी निदेशक और राष्ट्रकवि दिनकर के पौत्र ऋत्विक उदयन ने महाभारत के प्रसंगों से कॉर्पोरेट प्रबंधन के सूत्र समझाए।
CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत नाजुक
रूपी सोरेन की तबीयत को लेकर चिंता बनी हुई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां का रांची के हिल व्यू अस्पताल में इलाज जारी है। 18 सितंबर को सांस लेने में परेशानी के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है
झारखंड की बेटी ने अमेरिका में लहराया परचम,कैंसर पर रिसर्च कर हासिल की PhD
बोकारो के छोटे से गांव कुम्हारडीह की बेटी श्वेताश्री साहू ने अमेरिका में झारखंड का नाम रोशन किया है। यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनॉय अर्बाना-शैंपेन से महज 4 साल में PhD पूरी करने वाली श्वेताश्री ने कैंसर से जुड़े महत्वपूर्ण शोध पर काम किया है।
झारखंड की सांस्कृतिक पहचान को बड़ी पहचान: पारंपरिक वाद्य यंत्र मांदर को मिला GI टैग
झारखंड के पारंपरिक वाद्य यंत्र मांदर को भौगोलिक संकेतक (GI Tag) मिल गया है। जानिए 5 साल तक चले इस प्रयास, स्थानीय कारीगरों को मिलने वाले लाभ और इसकी पूरी कहानी।
14th JPSC: सुमन ने बिचौलिए पवन को भेजे ₹15.90 लाख, OMR में गड़बड़ी
14वीं JPSC PT परीक्षा धांधली में CID की जांच से चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। 15.90 लाख रुपये का वित्तीय लेनदेन, OMR शीट में 51 उत्तरों का अंतर और व्हाट्सएप चैट के माध्यम से लीक आंसर-की की पूरी जानकारी पढ़ें।
30 सितंबर को झारखंड बंद, आज रांची में मशाल जुलूस
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को राज्यव्यापी झारखंड बंद का आह्वान किया है। 29 सितंबर को रांची में निकलेगा मशाल जुलूस। जानिए बंद के कारण, समय और छूट वाली जरूरी सेवाएं।
कांके की ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री फिर होगी गुलजार? मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया निरीक्षण
रांची के कांके स्थित ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री का मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने निरीक्षण किया। फैक्ट्री के पुनर्जीवन और तकनीकी अड़चनों को दूर करने पर चर्चा हुई।