रूपी सोरेन की तबीयत को लेकर चिंता बनी हुई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां का रांची के हिल व्यू अस्पताल में इलाज जारी है। 18 सितंबर को सांस लेने में परेशानी के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है
NEWS SAGA DESK:
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन की तबीयत को लेकर चिंता बनी हुई है। रांची के बरियातू स्थित हिल व्यू अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। सांस लेने में परेशानी के बाद उन्हें 18 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी स्वास्थ्य स्थिति की निगरानी कर रही है।
बिगड़ती तबीयत के बाद BiPAP सपोर्ट
जानकारी के अनुसार, रविवार को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बढ़ने के बाद रूपी सोरेन को BiPAP सपोर्ट दिया गया। कुछ रिपोर्टों में उनके पिछले कुछ दिनों से बेहोशी की अवस्था में होने की बात भी कही गई है। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन की ओर से उनकी मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति को लेकर अभी तक कोई विस्तृत आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। ऐसे में सामने आ रही स्वास्थ्य संबंधी जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
विशेषज्ञ डॉक्टरों से ली जा रही सलाह
रूपी सोरेन के उपचार में अस्पताल के डॉक्टरों के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम भी शामिल है। बताया जा रहा है कि इलाज को लेकर देश के वरिष्ठ विशेषज्ञों से भी चिकित्सकीय सलाह ली जा रही है। विशेषज्ञों की राय के आधार पर आगे का उपचार तय किया जा रहा है। इससे पहले हुई जांच में छाती में संक्रमण की जानकारी सामने आने की बात कही गई थी।
18 सितंबर से अस्पताल में भर्ती
सांस लेने में परेशानी के बाद रूपी सोरेन को 18 सितंबर को हिल व्यू अस्पताल में दाखिल कराया गया था। अस्पताल में भर्ती होने के बाद से डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। परिवार के सदस्य भी अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं।
हेमंत और कल्पना सोरेन लगातार ले रहे अपडेट
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी रूपी सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर लगातार अस्पताल पहुंच रहे हैं। दोनों डॉक्टरों से उनकी स्थिति और उपचार से जुड़ी जानकारी लेते रहे हैं। इससे पहले भी मां की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री ने अपने कुछ कार्यक्रमों में बदलाव कर अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से जानकारी ली थी फिलहाल रूपी सोरेन का उपचार विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में जारी है।
No Comment! Be the first one.